Search

 
 
 

किरीबुरू : गुआ इंटक नेता दुचा टोप्पो पर लगा बीएसडब्ल्यूयू के लेटर पैड दुरुपयोग करने का आरोप

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (एटक) के अध्यक्ष कमल रंजन दुबे ने गुआ इंटक के वरिष्ठ मजदूर नेता दुचा टोप्पो पर यूनियन के लेटर पैड का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है. इसे लेकर कमल रंजन ने दुचा टोप्पो को एक पत्र लिखा है जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पिछले दिनों गुआ खान के मुख्य प्रबंधक को एक पत्र बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के लेटर पैड पर सौंपा था जो कि दुरूपयोग का मामला बनता है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-herd-of-wild-elephants-created-panic-in-the-area-broke-more-than-two-dozen-houses/">मझगांव

: जंगली हाथियों के झुंड ने क्षेत्र में मचाया आतंक, दो दर्जन से अधिक घरों को तोड़ा

ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार ने नया नंबर कराया था उपलब्ध

उन्होंने कहा है कि आपको जानकारी होनी चाहिए कि विगत 15 जून 2021 को ही झारखंड सरकार के ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार ने मजदूर नेता बी एन चौबे की याचिका को खारिज करते हुए यूनियन को पुराना रजिस्टर्ड नम्बर- 1034 की जगह पर नया रजिस्टर्ड नम्बर- 275 एलॉट किया था. इस कार्य से यूनियन की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास माना जा सकता था. उन्होंने दुचा टोप्पो से 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है तथा जवाब नहीं देने पर कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-conflict-started-in-congress-for-the-post-of-district-president/">जमशेदपुर

: कांग्रेस में जिला अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुई खींचतान

रजिस्ट्रेशन नम्बर अलग-अलग होने से बढ़ा विवाद

उल्लेखनीय है कि दुचा टोप्पो इंटक यूनियन के चौबे गुट के पदाधिकारी हैं. सेल की तमाम खादानों में इंटक दो ग्रुपों चन्द्रशेखर दुबे एवं बी एन चौबे गुट में बंटी है तथा दोनों अलग-अलग मजदूरों के हित में लड़ाई लड़ते हैं. पहले इंटक के दोनों यूनियन एक ही रजिस्टर्ड नम्बर से अपना मांग पत्र सेल प्रबंधन को देते रहे थे. लेकिन अब दोनों गुट का रजिस्ट्रेशन नम्बर अलग-अलग हो गया है. इसी वजह से विवाद बढ़ा है. हालांकि दुचा टोप्पो से इस मामले में प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई लेकिन उनका नम्बर स्वीच ऑफ बताया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही