Search

किरीबुरु : गुवा प्रबंधन ने सारंडा के 35 युवकों को काम से हटाया, आंदोलन की दी चेतावनी

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की गुवा लौह अयस्क खदान में बतौर ठेका मजदूर कार्यरत विभिन्न गांवों के 35 युवा मजदूरों को काम से बैठा दिया है. इससे ग्रामीण व बेरोजगार काफी नाराज हैं. नाराज मजदूरों ने पूर्व जिप सदस्य सह मजदूर नेता राजेश सांडिल के नेतृत्व में 25 सितम्बर को गुवा के सीएसआर अधिकारी तनवीर जाफर से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी और खदान में यथावत रोजगार की मांग की. बेरोजगारों ने कहा कि हमारे पास रोजगार की दूसरा कोई भी व्यवस्था नहीं है. रोजगार नहीं मिलेगा तो हम सभी बेरोजगार भूखे मरने को मजबूर होंगे. इसके बाद तनवीर जाफर ने बेरोजगारों से 15 दिन का समय मांगा है, ताकि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर रोजगार का कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-ramesh-prasad-yadav-memorial-football-tournament-begins-24-teams-will-participate/">कोडरमा

: रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, 24 टीमें लेंगी हिस्सा
गुवा खदान प्रबंधन द्वारा रोजगार से हटाए गए सारंडा के बेरोजगारों ने बताया कि गुवा प्रबंधन को खनन हेतु नयी रांजाबुरु पहाड़ी मिली है. इस पहाड़ी के पेड़-पौधों की कटाई की जा रही है. इसी कार्य में गुवा खदान से प्रभावित जोजोगुटू, राजाबेड़ा, बाईहातु, तितलीघाट, जामकुंडिया, छोटानागरा आदि विभिन्न गांवों के दर्जनों बेरोजगार मजदूरों को काम पर लगाया गया था. हम सभी रांजाबुरु पहाड़ी पर लगभग 3 माह काम किये. उसके बाद प्रबंधन ने लगभग 35 मजदूरों को काम से बैठा दिया. मजदूरों ने बताया कि अगर 15 दिनों बाद काम पर नहीं रखा गया तो आंदोलन के लिये बाध्य होंगे. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-146-girls-got-placed-in-4-companies-in-the-employment-fair/">पाकुड़

: रोजगार मेले में 146 युवतियों का 4 कंपनियों में हुआ प्लेसमेंट
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ही उपायुक्त ने त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान सेल की सभी खदान प्रबंधनों को सारंडा के बेरोजगारों के लिये रोजगार सृजन करने का निर्देश दिया था. उसके बावजूद बेरोजगारों को रोजगार से वंचित करने का सिलसिला जारी है. इस दौरान मनचुडि़या सिद्धू, भीमसेन सांडिल, डोंका सुरीन, मनोहर देवगम, करण सांडिल, सेरगेया सुरीन, सोहन बेसरा, दामु देवगम, बांकेलाल देवगम, दुनु चाम्पिया, मंगल चाम्पिया, पंचू चाम्पिया, सोमा सिद्धू आदि दर्जनों शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//