Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : गुवा प्रबंधन ने प्रभावित सारंडा के ग्रामीणों के साथ किया विश्वासघात : राजू सांडिल

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के दुईया गांव स्थित गंगदा पंचायत भवन प्रांगण में रविवार को एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ. सारंडा विकास समिति के अध्यक्ष सह मुखिया सुखराम उर्फ राजू सांडिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में विभिन्न गांव के ग्रामीण व मुंडा मौजूद थे. बैठक में सेल की गुवा, चिड़िया आदि खदान प्रबंधनों से संबंधित समस्याओं, बेरोजगारी, विकास कार्यों समेत अन्य मामले को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक के बाद राजू सांडिल ने लगातार न्यूज को बताया कि पिछले वर्ष 7 नवम्बर को सेल की गुवा प्रबंधन को बंद किया गया था. बंद के दौरान प्रभावित गांवों के 60 बेरोजगारों को रोजगार देने पर सहमति बनी थी. प्रबंधन ने 20 बेरोजगारों को बतौर ठेका मजदूर रोजगार दिया. लेकिन इन 20 बेरोजगारों को भी बीते जून माह से बिना कारण बताये काम से हटा दिया गया. गुवा व चिड़िया प्रबंधन सीएसआर गांवों में विकास योजनाएं अपने वादा के बावजूद संचालित नहीं कर रही है. उक्त दोनों खदानों से बहकर आने वाली लौह चूर्ण से ग्रामीणों के खेत बंजर हो गये हैं. इसका मुआवजा भी अब तक सेल प्रबंधन द्वारा नहीं दिया गया है. जबकि उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासनिक अधिकारी व वन विभाग की टीम जांच कर रिपोर्ट भी उपायुक्त को सौंप चुकी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-targeted-a-closed-house-in-mango-stealing-household-items/">जमशेदपुर

: मानगो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, घरेलू सामानों की चोरी

 सीजीएम को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण

उन्होंने बताया कि गंगदा व छोटानागरा पंचायत में आज तक एम्बुलेंस सुविधा बहाल नहीं की गई है. प्रभावित गांवों के स्कूलों में सीएसआर योजना के तहत प्राईवेट शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई. इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है. सारंडा के गांवों में विद्युत विभाग सही से बिजली नहीं दे रही है. जबकि ग्रामीणों को नियमित 24 घंटे बिजली की जरूरत है. इन सारे मामले को लेकर 3 जुलाई को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल गुवा के सीजीएम से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपेगा. कहा कि हमारी मांगे 15 दिन के अंदर पूर्ण नहीं हुई तो उसके बाद पुनः गुवा खदान का उत्पादन व माल ढुलाई का कार्य ठप किया जायेगा. इस बैठक में मंगल कुम्हार, महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी, रोवाम मुंडा बुधराम सिद्धू, गंगदा मुंडा बिरसा सुरीन, रोडु़वा मुंडा राऊतु चाम्पिया, जामकुंडिया मुंडा कुशु देवगम, सलाई मुंडा रमाय सोरेन, घाटकुडी़ मुंडा बिरसा चाम्पिया, पंसस रामेश्वर चाम्पिया, मीनु दास, बिमला देवी, श्रीमती कुम्हार, सुकुरमुनी देवी, लक्ष्मी सांडिल आदि दर्जनों उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-harshdeep-won-two-gold-in-state-level-shooting-competition/">जमशेदपुर

: राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में हर्षदीप ने जीता दो स्वर्ण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही