Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : जगन्नाथपुर के बड़ानंदा में हब्बा-डब्बा व मुर्गापाड़ा का हो रहा था संचालन

Advertisement
Advertisement
  • डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने की छापेमारी
Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर थाना अन्तर्गत बड़ानंदा पंचायत के पंचायत भवन के ठीक बगल में एक जनवरी को खुलेआम हब्बा-डब्बा और मुर्गापाड़ा जैसे जुआ का प्रतिबंधित खेल का आयोजन किया गया. जिस स्थान पर यह खेल संचालित किया गया वह बड़ाजामदा- जगन्नाथपुर- चाईबासा मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर स्थित था. आते-जाते सभी लोग इस अवैध जुआ संचालन को न सिर्फ देख रहे थे, बल्कि बाजी लगाकर जुआ में पैसे हार रहे थे. पैसा हारने वालों में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या काफी अधिक थी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-social-workers-celebrated-new-year-with-the-poor-and-needy/">रांची

: गरीबों और जरूरतमंदों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मनाया नया साल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Habba-Dabba-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके अलावे पूरे क्षेत्र में अवैध शराब आदि की दुकानें खुलेआम संचालित हो रही थी. इतने बडे़ जुआ का आयोजन के बावजूद पुलिस को जानकारी नहीं होने तथा पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं होने से नाराज कुछ लोगों ने वहां का वीडियो बनाकर डीआईजी को शेयर कर दिया. डीआईजी अजय लिंडा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पूरी व्यस्तता के बावजूद उक्त वीडियो को देख जगन्नाथपुर अनुमंडल के एसडीपीओ को अविलम्ब कार्यवाही का निर्देश दिया. सूचना के अनुसार एसडीपीओ के आदेश पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने छापामारी की. इसे भी पढ़ें : बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-friendship-cricket-match-on-new-year-vpr-defeated-magadh-project/">बालूमाथ

: नववर्ष पर मैत्री क्रिकेट मैच, वीपीआर ने मगध परियोजना को हराया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Habba-Dabba-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सूत्रों के अनुसार बड़ानंदा में सोमवार को एक साथ 5 स्थानों पर हब्बा-डब्बा का पाली लगाया गया था. यहां इस जुआ का खेल में लाखों रुपये का अवैध कारोबार हुआ. जुआ में हारने वाले सिर्फ गरीब आदिवासी ग्रामीण व मेहनतकश मजदूर थे, जबकि जीतने वाले हब्बा-डब्बा जुआ का संचालक. जानकारी के अनुसार इस जुआ का खेल का संचालन जगन्नाथपुर थाना पुलिस को गुमराह कर कुछ जुआ माफियाओं ने आपसी सांठ-गांठ कर नववर्ष के अवसर पर लाभ कमाने के उद्देश्य से किया था. इसे भी पढ़ें : बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-friendship-cricket-match-on-new-year-vpr-defeated-magadh-project/">बालूमाथ

: नववर्ष पर मैत्री क्रिकेट मैच, वीपीआर ने मगध परियोजना को हराया
खेलने वालों को यह जानकारी दी गई थी की पुलिस मैनेज है. जबकि सच्चाई इससे अलग बताई जा रही है. डीआईजी के आदेशानुसार जगन्नाथपुर पुलिस ने हब्बा-डब्बा स्थल पर कार्यवाही की है. कार्यवाही के बाद भगदड़ मच गई है. उसके बाद की स्थिति व पुलिसिया कार्यवाही की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन ग्रामीण डीआईजी अजय लिंडा के इस कदम से खुश हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही