Search

 
 
 

किरीबुरू : छोटानागरा पंचायत के आधा दर्जन चापाकल सोलर सिस्टम से नहीं है कनेक्ट, ग्रामीण परेशान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा पंचायत के विभिन्न टोला में किया गया डीप बोरिंग व सोलर चालित जल मीनार महीनों बाद अधूरा पड़ा है. इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है. छोटानागरा के मुंडा बिनोद बारीक ने बताया की कंशगढ़ टोला में बोरिंग हुआ है लेकिन जमीन विवाद में समर सेबल नहीं डाला जा सका है. ग्राम सभा कर गांव के दूसरे चापाकल में समर सेबल डालने को कहा गया है. इसके अलावे बढुईया में बोरिंग किया गया लेकिन हैंडपंप और समर सेबल डालने के समय बोरवेल में पानी नहीं था, इससे कार्य रुका हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hundreds-of-people-came-out-on-the-road-for-the-road-protested-by-protesting-by-marching-from-gadda-to-shankarpur/">जमशेदपुर

: सड़क के लिए सड़क पर उतरे सैकड़ो लोग, गदड़ा से शंकरपुर तक जन आक्रोश पदयात्रा कर जताया विरोध

चार माह पूर्व ही हुआ है डीप बोरिंग

राकाडबरा, जोजोपी एवं धर्मगुटू टोला में एक-एक चापाकल लगाकर उसमें समर सेबल डाला गया. यहां चापाकल से पानी निकल रहा है, लेकिन किसी भी चापाकल को सोलर सिस्टम से जोड़ा नहीं गया है जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह डीप बोरिंग लगभग 3-4 माह पूर्व ही हुआ है. मुंडा ने कहा कि सारे डीप बोरिंग को सोलर चालित सिस्टम व टैंक से अपडेट कर इसे जनता के घरों में सप्लाई प्रारम्भ हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही