Search

 
 
 

किरीबुरू : निरंतर जारी वर्षा से सारंडा के किसानों में खुशी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्र में गुरुवार रात से जारी वर्षा से सारंडा के किसानों के चेहरे खिल उठे है. पिछले कुछ दिनों से सारंडा के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा नहीं होने की वजह से किसानों के खेतों में लगे फसल सुखने लगे थे. लेकिन इस वर्षा ने फसलों व किसानों में नयी जान डाल दी है. हालांकि किरीबुरू-मेघाहातुबुरु शहर में पिछले कुछ दिनों से प्रत्येक दिन वर्षा हो रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कम वर्षा होने से लोग परेशान थे. इधर, बारिश के कारण जन-जीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है. किरीबुरू का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री एवं अधिकतम 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. वर्षा की वजह से स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है. शहर की सड़कों पर एक-दो लोग ही जरूरी कार्य हेतु आवागमन करते दिख दिए. [caption id="attachment_739683" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/kiriburu-mausam.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बारिश के बाद छाया कोहरा[/caption] इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-cattle-thieves-fled-leaving-the-car-after-villagers-made-noise/">चांडिल

: ग्रामीणों के शोर मचाए जाने के बाद कार छोड़ भागे मवेशी चोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही