Search

किरीबुरु: पड़ोसी महिला से विवाद में सिर फटा, सेल अस्पताल में भर्ती

Kiriburu : किरीबुरु थाना अन्तर्गत गाड़ा हाटिंग में दो महिलाओं के बीच हुई मारपीट की घटना में मेरा तियू नामक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. घायल महिला को सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसे सेल अस्पताल किरीबुरु लाया गया. मेरा तियू ने बताया की रात लगभग साढे़ सात बजे पडोसी महिला से विवाद होने के बाद वह मुझे जोर से धक्का मार दी जिससे मैं गिर गई और मेरा सिर एक पत्थर से टकरा कर फट गया.

साइकिल से गिरकर नुईगागड़ा की महिला घायल

दूसरी ओर एक अन्य घटना में साइकिल से गिरकर सारंडा के नुईयागडा़ निवासी महिला सुराय लोम्गा गंभीर रूप से घायल हो गई. उसके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. घायल महिला को बहुत मुश्किल से काफी सुदूरवर्ती उक्त गांव से सेल अस्पताल किरीबुरु लाया गया जिसका इलाज किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//