Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सारंडा के जुम्बईबुरु गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत अन्तर्गत नक्सल प्रभावित सारंडा के सुदूरवर्ती गांव जुम्बईबुरु में नोवामुंडी के बीडीओ अनुज कुमार बंदो एवं मुखिया लिपी मुंडा के संयुक्त देखरेख में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान चिकित्सकों ने बीमार ग्रामीणों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाइयां दी एवं लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु जरुरी जानकारी व सुझाव दिए. चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में पानी को उबालने के बाद ठंडा कर पीने, मच्छरदानी का उपयोग करने, घर के आसपास साफ-सफाई करते रहने, जल जमाव आदि नहीं होने देने समेत अनेक जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-tata-steel-foundation-invites-application-for-nursing-course/">नोवामुंडी

: टाटा स्टील फाउंडेशन ने नर्सिंग कोर्स के लिए निकाला आवेदन

विभिन्न योजनाओं के बारे में दी जानकारी

दूसरी तरफ बीडीओ अनुज कुमार बंदो और मुखिया लिपी मुंडा ने सरकार द्वारा ग्रामीणों के लिए जारी वृद्धापेंशन, स्वास्थ्य बीमा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड इत्यादि लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की. इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावे पंचायत सेवक, बीएलओ सुनीता तोपनो, वीर सिंह मुण्डा, सोनू सिरका, देवधारी कुमार, रूपु मुण्डा, उदियान मुण्डा, रूमुल तोपनो, वार्ड सदस्य सावित्री कोड़ा, कुंती लागुरी, सुमति देवी आदि अन्य महिला व पुरुष शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही