Search

 
 
 

किरीबुरू : दुबिल समेत कई गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गांवों में बढ़ते मलेरिया के प्रकोप के मद्देनजर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोहरपुर द्वारा सोमवार को दुबिल समेत अन्य गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर में ग्रामीण मरीजों के स्वास्थ्य की जांच का गई. दुबिल गांव में एमपीडब्लू ओम प्रकाश पांडेय व अन्य ने बुखार से पिड़ित मरीजों की मलेरिया जांच की और जरुरी दवाइयों का वितरण किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-bd-ram-met-abhay-singh-in-jail/">जमशेदपुर

: सांसद बीडी राम ने जेल में अभय सिंह से की मुलाकात

मलेरिया से शून्य मौत के लक्ष्य को प्राप्त करना है - ओम प्रकाश

[caption id="attachment_742416" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/SWASTH-JANCH-SHIVIR-1-350x233.jpg"

alt="" width="350" height="233" /> दुबिल गांव के मरीजों का इलाज करती स्वास्थ्य विभाग की टीम[/caption] स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से सारंडा के ग्रामीणों में हर्ष है. ग्रामीणों ने बताया कि चिकित्सा शिविर समय-समय पर प्रत्येक गांव में लगने से मरीजों को परेशानी नहीं होगी. मरीजों को इलाज के लिए इधर-ऊधर नहीं भटकना पडे़गा. एमपीडब्लू ओम प्रकाश ने बताया कि हमारी टीम दुबिल गांव के ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर रही और संदेहास्पद मरीजों की मलेरिया जांच कर जरुरी दवाइयां दे रही है. यह कार्य सारंडा के विभिन्न गांवों में अलग-अलग तिथि को किया जायेगा. हमारा उद्देश्य बीमार को स्वस्थ करना एवं मलेरिया से शून्य मौत के लक्ष्य को प्राप्त करना है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-problems-of-chandil-and-nimdih-station-will-echo-in-adra-rail-division/">चांडिल

: आद्रा रेल डिविजन में गूंजेगी चांडिल और नीमडीह स्टेशन की समस्याएं
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही