Search

 
 
 

किरीबुरू : सारंडा के सुदूरवर्ती गांव जोजोगुटू में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, कई मलेरिया पीड़ित मिले

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के सुदूरवर्ती गांवों के बीमार मरीजों को बचाने हेतु टाटा स्टील एंव टाटा स्टील फाउन्डेशन निरंतर स्वास्थ्य जांच शिविर लगा रही है. दोदारी के बाद मंगलवार को जोजोगुटू गांव में टाटा स्टील के चिकित्सकों द्वारा मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में जोजोगुटू गांव के लगभग 170 मरीजों का इलाज किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-seminar-on-educational-philosophy-of-vivekananda-organized-in-bed-department-of-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज के बीएड विभाग में “विवेकानंद का शैक्षिक दर्शन” विषय पर सेमिनार आयोजित

जांच के बाद दी गई निशुल्क दवाएं

टाटा स्टील के इस मेगा चिकित्सा शिविर में टाटा स्टील नोवामुंडी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ तापस षाड़ंगी, टाटा स्टील फाउंडेशन के डॉ मृणमय महतो, डॉ अभिषेक पांडेय, फर्मासिस्ट डम्बरुधर महंता आदि ने ग्रामीणों का इलाज किया. इलाज के दौरान की गई रक्त परिक्षण में 11 लोग मलेरिया से ग्रसित पाये गये. तमाम बीमार मरीजों को निःशुल्क दवा दी गई. इस शिविर में छोटानागरा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवगम, मुंडा कानुराम देवगम, मानसिंह चाम्पिया आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही