Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : स्वास्थ्य विभाग फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी को घर-घर बाटेगी दवा

Kiriburu (Shailesh Singh) : फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसे बीमारी से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम 10 फरवरी को घर-घर जाकर लोगों को मुफ्त दवा खिलाने व वितरण करने का कार्य करेगी. इसके लिये स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार प्रारम्भ कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम जगह- जगह पोस्टर लगा रही है. पोस्टर के माध्यम से बताया जा रहा है कि फाइलेरिया बीमारी मच्छर के काटने से होता है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-drinking-water-crisis-deepens-in-the-area-as-soon-as-the-heat-knocks/">घाटशिला

: गर्मी के दस्तक देते ही क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट

साल में सिर्फ एक बार दवा लेने से बचा जा सकता है इस बीमारी से 

इसके लक्षण मच्छर काटने के 10-15 साल बाद दिखाई देता है. फाइलेरिया का कोई इलाज नहीं है. साल में सिर्फ एक बार दवा लेने मात्र से इस बीमारी से बचा जा सकता है. अन्यथा एक मच्छर आपको जिंदगी भर के लिये विकलांग बना सकती है. फाइलेरिया से बचाव हेतु अपने घर के आसपास जल जमाव व गंदगी नहीं होने दें, ताकि मच्छर उत्पन नहीं हो. मच्छरदानी का प्रयोग हमेशा करें. फाइलेरिया की दवा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाएं तथा गंभीर रूप से बीमार मरीजों को नहीं लेने की सलाह दी गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-association-will-help-pds-dealer-bl-sharmas-family-pramod-gupta/">जमशेदपुर

: घाघीडीह के पीडीएस डीलर बीएल शर्मा का निधन, एसोसिएशन परिवार की करेगा मदद
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही