Search

 
 
 

किरीबुरु : भारी वर्षा से जन-जीवन प्रभावित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के अलावे सारंडा के अन्य क्षेत्रों में शाम लगभग 4.30 बजे से लगभग 40 मिनट हुई भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो गया है. वर्षा इतनी तेज थी कि सेल की किरीबुरु टाउनशिप स्थित दर्जनों सेलकर्मियों के घर के छत पर लगा एस्बेस्टेस सीट के अंदर से पानी घर में प्रवेश करने लगा. इसके अलावे सड़क एवं नालियों के ऊपर से पानी गुजरने लगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Kiriburu-Barish-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-ernakulam-patna-and-vibhuti-express-will-stop-at-jamtara/">जामताड़ा

: एर्नाकुलम-पटना व विभूति एक्सप्रेस का जामताड़ा में होगा ठहराव
वर्षा की वजह से किरीबुरु में बिजली एवं संचार सुविधा बाधित हो गई थी, जो वर्षा बंद होने के बाद बहाल हुई. किरीबुरु समेत सारंडा के प्रायः गांव पिछले कुछ दिनों से मौसमी एवं वायरल बीमारियों के चपेट में हैं. ऐसे में यह वर्षा बीमारियों को और बढ़ाने का कार्य करेगी. हालांकि किरीबुरु सारंडा के सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जिस वजह से वर्षा का पानी कुछ मिनटों के अंदर ही विभिन्न ड्रेनेज व नालियों के सहारे नीचे चला जाता है. इससे जल जमाव की स्थिति नहीं रहती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही