Search

 
 
 

Kiriburu: ड्यूटी जा रहे हेल्पर पर हथियार से हमला

 
Kiriburu (Shailesh Singh): नोवामुंडी जोजो कैंप से जास्मिन गेस्ट हाउस ड्यूटी जा रहा हेल्पर गोविंद करूवा को बाइक सवार चार अज्ञात अपराधियों ने गले पर तेज धारदार हथियार चलाकर तथा सिर पर रिवाल्वर के बट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया है. अपराधी मंकी टोपी पहने हुए थे और जाते-जाते उनके जेब से मोबाइल समेत चार सौ रुपये लूटकर डीवीसी मेन गेट की ओर निकल गये. राह चलते लोगों ने उन्‍हें जख्मी हालत में लाकर इलाज के लिये संग्रामसाई स्थित टाटा स्टील, अस्पताल में भर्ती करा दिया है. घटना गुरुवार की सुबह करीब 4:30 बजे की है.

जख्मी व्यक्ति नोवामुंडी प्रखंड के आजसू नेताओं के करीबी रिश्तेदार

घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी पुलिस अस्पताल पहुंचकर गोविंद करूवा से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली. अस्पताल में गोविंद करूवा के सिर पर चार व गर्दन में आठ टांके लगे हैं. जख्मी व्यक्ति नोवामुंडी प्रखंड के आजसू नेताओं के करीबी रिश्तेदार है.

कैंपर चालक रिंकू दास से पूछताछ

पुलिस सीसीटीबी फुटेज के आधार पर जेनरल कंस्ट्रक्शन के अधीन कैंपर चालक रिंकू दास को पकड़कर पूछताछ कर रही है. नोवामुंडी पुलिस ने जख्मी व्यक्ति का बयान लेकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है तथा अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है. इसे भी पढ़ें : Chaibasa:">https://lagatar.in/toto-rally-made-voters-aware/">Chaibasa:

टोटो रैली से मतदाताओं को किया जागरूक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही