जगन्नाथपुर की बंद खदाने खोलवाने के लिए बड़ाजामदा में भाजपा का धरना-प्रदर्शन खदानें बंद होने से लाखों लोग हुए बेरोजगार शहीदों की लाशों पर झामुमो कर रही राजनीति सारंडा के ग्रामीण लाल पानी पीने को मजबूरKiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर विधानसभा में बंद पड़ी खदानों को खोलने के लिए 28 अगस्त को बड़ाजामदा में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन भाजपा ने पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि भारी वर्षा के बावजूद हम सभी बंद खदानें खोलवाने व यहां के हजारों बेरोजगारों को उसमें रोजगार दिलाने के लिये यहां जमा हुए हैं. यह वर्षा हेमंत सरकार को बहाकर ले जायेगी. लौहांचल की खदानें बंद होने से यहां के लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं. हेमंत सोरेन सारंडा की खदानें बंद कर अपने नाम से खदान खोलकर आज बेल पर हैं. यह सरकार खदान खोलने के लिये पहले माल मांगती है. हम जब मुख्यमंत्री थे तो एक भी खदान को बंद होने नहीं दिये थे. हमारे समय लोग सड़क पर गिरे लौह पत्थर को भी उठाकर अपना जीवन यापन कर लेते थे. हमारे समय दूसरे राज्यों के लोग यहां आकर रोजगार प्राप्त करते थे. ओडिशा की बंद खदानें खुल गई तो यहां की खदानें क्यों नहीं खुल रही हैं. गुवा शहीद मैदान से हर बार हेमंत सोरेन खदान खोलने की बात करते रहे, लेकिन यहां के बेरोजगारों को भूखे मार रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-tps-dav-students-celebrated-space-day/">Baharagoda
: टीपीएस डीएवी के विद्यार्थियों ने मनाया अंतरिक्ष दिवस [caption id="attachment_940782" align="aligncenter" width="600"]
alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता.[/caption] झामुमो झारखंड के शहीदों की लाशों पर सिर्फ राजनीति कर रही है. सारंडा के ग्रामीण आज लाल पानी पीने को मजबूर हैं. शुद्ध पानी की भी व्यवस्था यह सरकार नहीं कर पाई. बेरोजगारी से तंग महिलाएं व पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं. यह सरकार लुटेरी और झूठे वादे करने वाली है. इसे उखाड़ फेंकना है. भाजपा सरकार सभी वर्ग के लोगों खासकर गरीब और किसानों के लिये अनेक कार्य कर रही है. इस लड़ाई के बाद जंगलों में रहने वाले लोगों को वनाधिकार का पट्टा देने के लिये लड़ाई लड़ी जायेगी, क्योंकि वन उनके जीने का आधार है. झामुमो जल, जंगल, जमीन की पार्टी बोलती है, लेकिन वनपट्टा का हजारों आवेदन आज तक इस सरकार ने स्वीकृत नहीं की. गुवा गोलीकांड इसी वन पट्टा के लिये हुआ था. स्व. देवेन्द्र माझी, सांसद जोबा माझी के गांव के लोगों को आज तक वनपट्टा नहीं मिला. गुवा गोलीकांड में मारे गये कितने को सरकार ने वनपट्टा दिया है, यह बतायें. इस सरकार की विदाई इस बार निश्चित बेरोजगार व झारखंड की जनता करेगी. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-bicycle-distribution-among-eighth-grade-students/">लोहरदगा
: आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण
हेमंत सोरेन में इच्छाशक्ति की कमी : गीता कोड़ा
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 30 से 40 आयरन ओर की वर्षों से बंद पड़ी खदानों को पुनः चालू करने के लिए भाजपा ने घंटा बजाओ, सरकार जगाओ कार्यक्रम के तहत विशाल धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम बड़ाजामदा में आयोजित की है. लोकसभा चुनाव के पहले उनके द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर संसद व कई मंचों एवं कार्यक्रम में बंद खदानों, क्रशरों को खुलवाने का अनुरोध किया गया था, परंतु हेमंत सरकार की इच्छा शक्ति की कमी के कारण एक भी खदान नहीं खोला गया. फलस्वरुप यहां के लोग बेरोजगारी और पलायन को विवश हैं. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-tps-dav-students-celebrated-space-day/">Baharagoda: टीपीएस डीएवी के विद्यार्थियों ने मनाया अंतरिक्ष दिवस
दूसरे राज्यों में मजदूरों को हो रहा शोषण
दूसरे राज्यों में हमारे मजदूरों का मानसिक, शारीरिक व आर्थिक शोषण हो रहा है. सत्ता की खुमारी में सोई हेमंत सरकार को यहां के बेरोजगार युवाओं, महिलायें, ग्रामीणों की कोई चिंता नहीं है. हेमंत सोरेन ने लाखों शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी, रोजगार देने अन्यथा 5-7 हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं किया. महिलाओं को चूल्हा खर्च दो हजार रुपये आज तक नहीं मिला. महिलाओं के साथ बलात्कार व शोषण हो रहा है, उसपर नियंत्रण नहीं लग रहा है. हेमंत सोरेन का समय अब खत्म हो चुका है. सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं है, बल्कि झारखंड की सूरत बदलनी चाहिये. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-indian-red-cross-society-organized-blood-donation-camp/">Baharagoda: इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया रक्तदान शिविर
भाजपा ने विकास को गति दी : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों को भाजपा ने अलग राज्य व विकास को गति देकर सम्मान देने का कार्य किया. यह सरकार 5 हजार बेरोजगारों को भी रोजगार नहीं दी. युवा मोर्चा के आंदोलन को पूरे झारखंड में कुचलने का कार्य इस सरकार ने किया. 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनाज मिल रहा है. जगन्नाथपुर सीट को भारी बहुमत से जिताकर झारखंड की वर्तमान सरकार को भगायेंगे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-road-from-khasmahal-chowk-to-govindpur-gate-will-be-built-at-a-cost-of-rs-18-41-crore/">Jamshedpur: 18.41 करोड़ की लागत से बनेगी खासमहल चौक से गोविंदपुर फाटक तक सड़क
वनाधिकार पट्टा नहीं दिया गया : विस प्रभारी
जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि झारखंड की यह सरकार झारखंड आंदोलन, झारखंड व यहां की सम्पदा को लूटने व बेचने का काम किया है. भाजपा सरकार की वजह से अब तक झारखंड में विकास के कुछ कार्य देखने को मिला. झारखंड के जंगलों में रहने वाले लोगों को आज तक वनाधिकार का पट्टा नहीं दिया गया. झामुमो के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज झामुमो का बदले विचारधारा से तंग होकर भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं. इससे हेमंत सोरेन व इंडिया गठबंधन परेशान है. बाबूलाल मरांडी के समय बालू मुफ्त मिलता था लेकिन आज किलो के हिसाब से बिकता है. अगली सरकार पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनेगी. कोल्हान प्रमंडल की सभी 14 सीट भाजपा जीतेगी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bhoomi-pujan-of-construction-of-pandal-of-tuiladungari-durga-puja-committee-was-done/">Jamshedpur: टुईलाडूंगरी दुर्गा पूजा कमिटी के पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन
Leave a Comment