Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : रोवाम सीआरपीएफ कैंप के पास हाईवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक व खलासी घायल

Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी क्रशर से गिट्टी लोड कर बांकी जा रहा हाईवा रोवाम सीआरपीएफ कैंप के समीप एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में हाईवा के चालक को गंभीर और खलासी को आंशिक चोट लगी है. दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सेल के गुवा अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया है. घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे हुई. इसे भी पढ़ें : कपिल">https://lagatar.in/kapil-sibals-attack-on-modi-government-said-rich-getting-richer-poor-getting-poorer/">कपिल

सिब्बल का मोदी सरकार पर हमला, ट्वीट किया,अमीर और अमीर, गरीब और गरीब होता जा रहा है
इस बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बांक क्षेत्र में सड़क व पुल-पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी कार्य के लिए नोवामुंडी से ओवरलोड गिट्टी की ढुलाई गुवा थाना अन्तर्गत रोवाम-बुंडू के रास्ते हो रही है. इसी क्रम में एक मोड़ पर वाहन से चालक का संतुलन हटा और हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही