Search

 
 
 

किरीबुरु : मेघाहातुबुरु खदान में हाईवा पलटा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान के माइनिंग स्थित कांटा क्षेत्र में एक ठेका कंपनी का हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. यह घटना गुरुवार की सुबह लगभग 8.30 हुई है. सूत्रों के अनुसार उक्त हाईवा खदान का ओवर वार्डन हटाने के कार्य में लगा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Kiriburu-Dumper.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : शरद">https://lagatar.in/sharad-pawars-advice-to-political-parties-contest-elections-only-on-those-seats-where-victory-is-sure/">शरद

पवार की राजनीतिक पार्टियां को सलाह, उन्हीं सीटों पर लड़े चुनाव, जहां जीत पक्की हो
इसी दौरान हाईवा का पीछे का एक चक्का धंस गया, जिससे हाईवा का डाला पलट गया. इंजन व केबिन यथावत खड़ा रहा. अगर हाईवा थोड़ा पीछे और आया होता तो वह गहरी खाई में गिर जाता. इससे बड़ी दुर्घटना हो जाती. इस घटना के बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं. चार दिन पूर्व ही सेल की किरीबुरु खदान में डम्पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें चालक बाल-बाल बच गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही