Search

किरीबुरू : जगन्नाथपुर सप्ताहिक हाट-बाजार में खुलेआम खेला जा रहा हब्बा-डब्बा

Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर थाना के पीछे व थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर एवं थाना के संतरी पोस्ट पर तैनात जवान के आंखों के ठीक सामने सप्ताहिक हाट-बाजार में खुलेआम हब्बा-डब्बा (जुआ) का संचालन किया जा रहा है. यह जुआ का खेल पुलिस की संरक्षण व सहमती से स्थानीय कुछ बडे़ जुआ माफियाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है. इस जुआ में दूर-दराज गांवों से अपनी कृषि व वनोत्पाद बेचने आने वाले ग्रामीणों के अलावे स्थानीय युवक पैसा दोगुना करने के लालच में हजारों-लाखों रुपये हार कर जाते हैं और इसके संचालक प्रत्येक गुरुवार को लाखों रुपये की कमाई कर मालामाल हो रहे है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-john-miran-munda-staged-a-sit-in-in-front-of-the-subdivision-office-to-get-compensation/">चाईबासा

: मुआवजा दिलाने को लेकर जॉन मिरन मुंडा ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष दिया धरना

पुलिस पेट्रोलिंग के बाद भी नहीं होती कार्रवाई

जगन्नाथपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया की इस जुआ का संचालन करने वाला एक माफिया खुलेआम कहता है कि उसके बेहतर संबंध जिले के एक वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी से भी है. इसलिए उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता. ग्रामीण क्षेत्रों में अगर चोरी छिपे ऐसा हब्बा-डब्बा का खेल हो तो संभव हो सकता है कि पुलिस को उसकी जानकारी नहीं हो. लेकिन जगन्नाथपुर जैसे शहर में थाना के पीछे लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजार में जब खुलेआम ऐसा जुआ हो और पुलिस को पता न चले तो यह वास्तविक चिंता का विषय है. क्योंकि ऐसे सप्ताहिक हाट-बाजार में शांति व्यवस्था हेतु भी पुलिस के जवानों को तैनात किया जाता है तथा पुलिस की पेट्रोलिंग भी बाजार में होती रहती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp