Search

 
 
 

Kiriburu : भारी वर्षा में केवी मेघाहातुबुरु के सैकड़ों बच्चे भीग कर घर गये

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु में दोपहर लगभग दो बजे के बाद जारी भारी वर्षा की वजह से केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के सैकड़ों छात्र-छात्रायें व अभिभावक भीगकर घर जाने को विवश हुये. इस दौरान उनके बैग में रखे किताब-कॉपी आदि भी भीग गये. कुछ बच्चे तो छाता रहने के बावजूद वर्षा में मस्ती करते नजर आये. ऐसा करने से मना करने पर बच्चों ने कहा कि कल रविवार को छुट्टी है, कोई दिक्कत नहीं होगी. उल्लेखनीय है कि जिस समय वर्षा शुरू हुई उसी समय विद्यालय से बच्चों की छुट्टी हुई थी. इसके बाद घर जाने की होड़ में बच्चे भीगते रहे. शहर में प्रतिदिन भारी वर्षा कुछ घंटों के अंतराल पर हो रही है. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-farewell-party-given-to-former-police-station-incharge/">Baharagoda

: पूर्व थाना प्रभारी को दी गई फेयरवेल पार्टी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही