Search

 
 
 

Kiriburu : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से सैकड़ों महिलाएं वंचित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : बधाइयां दीदी, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त की आर्थिक सहायता राशि 1000 रुपये आपके खाते में भेज दी गयी है- हेमंत सोरेन, माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार. ऐसा मैसेज कई मां, बहन, बेटियों के मोबाइल की शोभा बढ़ा रही है, लेकिन उनके खाते में अब तक उक्त योजना की एक किस्त भी नहीं गयी है. हालांकि कई महिलाओं के खाते में यह पैसा नियमित आ रहा है. जिनके खाते में पैसा नहीं आ रहा है उसके बाबत सरकार अथवा प्रशासन द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है. अगर इन महिलाओं को उक्त योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन सही से नहीं भरा गया होता, फार्म में बैंक खाता, आधार, राशन कार्ड व मोबाइल नम्बर आदि की जरूरी जानकारी सही से नहीं दी गई होती तो यह मैसेज नहीं आता. इस मैसेज के आने के बावजूद बैंक खाता में पैसा नहीं पहुंचना अनेक सवाल खड़ा कर रहा है. ऐसी समस्याओं का समाधान व शिकायत संबंधी सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 18008900215 पर भी कॉल नहीं लगता है. यह नम्बर हमेशा व्यस्त बताता है. ऐसी स्थिति में सैकड़ों महिलाएं व मंईयां इस योजना से अब भी वंचित हैं. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-kabaddi-champions-of-ghatshila-college-handed-over-the-trophy-to-the-principal/">Ghatshila

: घाटशिला कॉलेज के कबड्डी चैंपियंस ने प्राचार्य को सौंपी ट्रॉफी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही