Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : 21 को मनोहरपुर के विभिन्न दलों क सैकड़ों कार्यकर्ता आजसू में होंगे शामिल

Advertisement
Advertisement
  • आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखण्ड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो के 21 फरवरी को मनोहरपुर के राईकेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आनंदपुर के प्रखंड प्रमुख सह वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता दिलवर खाका के अलावे, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि समेत सारंडा के विभिन्न गांवों व विभिन्न दलों के सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता आजसू का दामन थामने की तैयारी में हैं. बताया जाता है कि दिलवर खाका पहले पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवां मंत्री जोबा माझी के करीबी रहे हैं. सैकड़ों कार्यकर्ताओं के आजसू में शामिल होने से झारखण्ड की सत्ता में शामिल महागठबंधन के विभिन्न पार्टियों को भारी नुकसान होगा. उक्त जानकारी जसू नेता संतोष महतो ने दी है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/71618-cases-pending-with-jharkhand-police/">झारखंड

पुलिस के पास 71618 मामले पेंडिंग, रांची की स्थिति सबसे खराब
दूसरी तरफ गंगदा पंचायत के मुखिया सह आजसू से संबद्ध कोल्हान अखिल झारखण्ड श्रमिक संघ के कोल्हान प्रभारी राजू सांडिल ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में टाटीबा गांव के बिरहोर, गंगदाछोटानागरा पंचायत के विभिन्न गांवों में सक्रिय महिला समूह की सैकड़ों महिलायें एवं युवा आजसू का दामन थामेंगे. आने वाले समय में आजसू मनोहरपुर व जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता बेस मजबूत राजनीतिक दल बनेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही