Search

किरीबुरू : पति ने पत्नी की बेरहमी से की पिटाई, हुई मौत

kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु प्रबंधन के मुर्गापाड़ा स्थित आवास संख्या एनटी-11/6 में रह रही महिला चामी नाग (32 वर्ष) की उसके पति ने  मारकर हत्या कर दी. बुधवार को पति ने पत्नी को इतना मारा की उसकी मौत हो गई. पति का नाम पिंटू (35 वर्ष), है. उसके पिता का नाम अंजार अहमद है.  घटना के बाद से हत्यारा चार बच्चों को छोड़ बुधवार सुबह घर से फरार हो गया. मृतका की बहन चांदू नाग किरीबुरु पंचायत की पूर्व उप मुखिया थी. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-girl-student-hanged-herself-in-shreya-girls-hostel-lalpur-police-engaged-in-investigation/">रांची

: लालपुर स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगायी फांसी, पुलिस जांच में जुटी

मृतका कलैता गांव की थी

मृतका के चार छोटे-छोटे बच्चे जिसमें मो0 मजीद अहमद उर्फ अरशद, अलीजा उर्फ छोटी, लीजा उर्फ मोटी एंव आयुष हैं. तौसीर मुजफ्फरपुर का रहने वाला है तथा किरीबुरु में ड्राईविंग का काम करता था. जबकि मृतका खुंटी जिला अन्तर्गत गांव  मारंगहदा कुरकुट्टा गांव की थी लेकिन पिता की मृत्यु के बाद मृतका अपने परिवार के साथ किरीबुरु थाना अन्तर्गत सारंडा के कलैता गांव में रह रही थी. उसके बाद दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था, और सेल आवास में वर्षों से रह रहे थे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-girl-student-hanged-herself-in-shreya-girls-hostel-lalpur-police-engaged-in-investigation/">रांची

: लालपुर स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगायी फांसी, पुलिस जांच में जुटी

पापा मां को हमेशा मारते थे

[caption id="attachment_523493" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/mout1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> हत्यारे पति की फोटो.[/caption] मृतका की बेटी लीजा और अलीजा ने बताया की मेरे पापा रात में मम्मी को मार रहे थे. हम दोनों  छुड़ा रहे थे लेकिन वह नहीं माने. हमलोगों को भी मारने लगे. मम्मी की आंख में मिर्ची डाल दिया जिससे वह देख नहीं पायी. पापा मारते-मारते मम्मी को घर के बाहर फेंक दिये थे. बाद में घसीट कर अंदर लाये एंव लोहे की कुटनी और लात से मारते हुये बेहोश कर दिया. उसके बाद घर के बाहर घसीट कर ले गये और मुंह टंकी के पानी में डूबा रहे थे. इससे उनकी सुबह मौत हो गयी. पिता सुबह दोनों भाई को लेकर भाग गया था. लेकिन कुछ देर बाद दोनों भाई वापस घर लौट आए. वह मां को हमेशा मारते थे. हाथ-पैर भी पहले तोड़ दिया था. कई बार इलाज कराया गया. इसे भी पढ़ें :14">https://lagatar.in/iit-jam-admit-card-will-be-released-on-january-14/">14

जनवरी को जारी होगा आईआईटी जेएएम का एडमिट कार्ड

मृतका ने पहले भी की थी शिकायत

[caption id="attachment_523494" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/11rc_m_6_11012023_1-300x182.jpg"

alt="" width="300" height="182" /> मृतका के चारों बच्चे.[/caption] मृतका के बडे़ भाई रंजीत नाग एंव पूर्व उप मुखिया बहन चांदू नाग ने बताया की 16/11/2011 को चामी नाग स्वंय लिखित शिकायत  की थी. लेकिन तौसीर उर्फ पिंटू ने थाना में पत्नी के साथ पुनः मारपीट नहीं करने की बात कही थी. जिसके बाद समझौता हुआ था. चांदू नाग ने बताया कि उसके पति हमेशा मेरी बहन के साथ मारपीट कर मायके से पैसा लाने के लिए कहता था. पुलिस मामले की जांच कर हत्यारे की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-paid-obeisance-at-fatehgarh-sahib-gurdwara-punjab-phase-of-bharat-jodo-yatra-begins-from-today/">राहुल

गांधी ने फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका, भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण की शुरुआत आज से
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp