Search

 
 
 

किरीबुरू : आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण नहीं पहुंची पुलिस

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : टोंटो थाना अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित अगरवां गांव निवासी बामिया सुरीन ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना शनिवार अहले सुबह लगभग 3 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार अगरवां गांव के बियूबेड़ा टोला में 24 फरवरी शुक्रवार को मागे पर्व आयोजित हुआ था. इस पर्व में शामिल होने बामिया सुरीन अपनी पत्नी के साथ अपने अपने साला कुंकल कोड़ा के बियूबेड़ा स्थित घर पर आया हुआ था. मागे पर्व देर रात तक मनाने के बाद नशे की हालत में बामिया अपनी पत्नी को लेकर पैदल ही पास के अगरवां गांव जाने लगा. इसी बीच रास्ते में पत्नी के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी और पत्थर से उस पर वार कर मौत के घाट उतार दिया व शव को वहीं छोड़ फरार हो गया. इसे भी पढ़े : टाटानगर">https://lagatar.in/huge-quantity-of-liquor-recovered-from-unclaimed-trolley-bag-near-tatanagar-station/">टाटानगर

स्टेशन के पास लावारिस ट्राली बैग से भारी मात्रा में शराब बरामद

पुलिस को नहीं मिली जानकारी

शनिवार सुबह जब इसकी जानकारी बामिया के साले को मिली तो वह बहन को बेहोश समझ की अपने घर ले आया. समाचार लिखे जाने तक कुंकल के घर में ही उसकी बहन का शव पड़ा हुआ था. सारंडा व कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र की सीमा के अलावे उक्त गांव टोंटोगुवा थाना का बोर्डर पर पड़ता है. यह गांव बुंडू पंचायत अंतर्गत आता है. अगरवांबियूबेड़ा घोर नक्सल प्रभावित तथा काफी खतरनाक गांव में से एक है. नक्सल क्षेत्र होने की वजह से इस घटना की जानकारी अभी तक किसी भी थाना पुलिस तक नहीं पहुंची है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही