Search

 
 
 

किरीबुरु : गोईलकेरा के ईचाहातु में आइईडी विस्फोट में पति की मौत, पत्नी घायल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गोइलकेरा थाना अन्तर्गत बूबी ट्रैप आइईडी विस्फोट में ईचाहातु गांव निवासी कृष्णा पूर्ति (52 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में उसकी पत्नी नंदी पूर्ति (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई. यह आइईडी नक्सलियों ने पुलिस को उडा़ने के लिये लगाया था. उल्लेखनीय है कि ईचाहाचु गांव गोईलकेरा व चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित है. ईचाहातु गांव की उक्त दम्पत्ति बुधवार की अहले सुबह अपने घर से पैदल खेत में लगी फसल को देखने जा रही थे. तभी नक्सलियों द्वारा खेत में लगाया गया बूबी ट्रैप आइईडी की चपेट में आ गये और तेज विस्फोट होने के बाद घटनास्थल पर ही पति की मौत और पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई. मृतक व घायल पत्नी को ग्रामीणों के सहयोग से पास के अस्पताल ले जाया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-electricity-of-1817-consumers-was-cut-off-two-years-back-till-date-they-have-not-come-to-connect/">आदित्यपुर

: 1817 उपभोक्ताओं का दो वर्ष पूर्व कटी थी बिजली, आज-तक नहीं आए जुड़वाने
उल्लेखनीय है कि कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र अन्तर्गत गोईलकेरा व टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच निरंतर संघर्ष जारी है. पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली पूरे जंगल को आइईडी विस्फोटक लगा पाट दिये हैं. हर बढ़ते कदम पर मौत की साया मंडराते रहती है. ऐसे आइईडी विस्फोट में अनेक ग्रामीणों, जंगली व पालतू जानवरों की मौत हो चुकी है. कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं. नक्सली पहले हीं व्याण जारी कर जंगल पहाड़ों पर नहीं जाने की अपील ग्रामीणों से कर रखी है. लेकिन पेट की भूख शांत करने के लिये ग्रामीणों के पास जंगल व उनका खेत ही मुख्य सहारा है. ऐसी स्थिति में ग्रामीण या तो भूखे मरेंगे या फिर नक्सलियों द्वारा बिछाये गये आइईडी विस्फोट से मर रहे हैं.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही