Search

 
 
 

किरीबुरु : हाथी के हमले से बालिबा गांव निवासी पति-पत्नी घायल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के सुदूरवर्ती गांव बालिबा निवासी अभिराम तोपनो (46 वर्ष) एवं उसकी पत्नी को हाथी ने हमला कर गंभीर रुप से घायल किया. दोनों घायल को बालिबा गांव से उपचार हेतु मनोहरपुर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है. यह घटना शुक्रवार की अहले सुबह की है. जानकारी के अनुसा अभिराम तोपनो अपनी पत्नी के साथ पास के जंगल में खजूर पत्ता लाने जा रहा था. इसी दौरान जंगल व झाड़ी में छिपे एक हाथी को वह देख नहीं पाया. वह भागता उससे पहले ही हाथी ने दोनों पर सूंढ़ से हमला कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beaten-for-opposing-gambling-in-kadma-counter-case/">जमशेदपुर

: कदमा में जुए का विरोध करने पर पीटा, काउंटर केस
हाथी ने सूंढ़ से अभिराम के सीने और उसकी पत्नी के सर पर प्रहार किया. इससे दोनों पति-पत्नी कर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. किस्मत अच्छी थी की हाथी दोनों को रौंदे बगैर जंगल में चला गया. मौका देख दोनों ने भाग कर जान बचायी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी है. बालिबा के मुंडा बिनोद होनहागा ने कहा कि इससे पहले भी गांव के युवक चमरा बरजो का पैर हाथी ने तोड़ दिया था, लेकिन आज तक वन विभाग ने मुआवजा नहीं दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही