Search

किरीबुरु : आईबीएम के खान नियंत्रक व आरसीओएम ने किया खदान का निरीक्षण

Kiriburu (Shailesh Singh) : भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के खान नियंत्रक (पूर्वी क्षेत्र) शैलेन्द्र कुमार और आरसीओएम (रांची प्रक्षेत्र) एसएस कुजूर ने सेल मेघाहातुबुरु और किरीबुरु खदान का निरीक्षण किया. उनके साथ मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम एवं किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय भी थे. उन्होंने सीएसआर से जुड़ी गतिविधियों को भी देखा. इस दौरान सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन द्वारा संचालित डे बोर्डिंग हौकी सेंटर की युवा महिला व पुरुष खिलाडि़यों के संयुक्त दो टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया. दोनों टीम 2-2 गोल कर बराबरी पर रही. दोनों टीमों को शैलेन्द्र कुमार ने एक-एक हजार रूपये तथा व्यक्तिगत पुरस्कार दिये. तत्पश्चात मेघाहातुबुरु का सीएसआर गांव रांगरिंग के दर्जनों वृद्ध जरूरमंदों के बीच कंबल वितरण किये. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%83-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/">बिहारः

नीतीश को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला यू-ट्यूबर गिरफ्तार
लगातार न्यूज से बातचीत करते हुये खान नियंत्रण शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि खादान में वैज्ञानिक तरीके से तथा सुरक्षित खनन कार्य हो, इसी का रूटीन निरीक्षण हेतु यहां आये हैं. दोनों खदान प्रबंधनने आईबीएम के नियमों का पालन करते हुये कार्य कर रही है. खदान प्रबंधनों को सीएसआर गतिविधियां बढा़ने व खदान से जुड़ी कुछ जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-fair-to-be-organized-on-the-birth-anniversary-of-brave-martyr-dilip-besra/">घाटशिला

: वीर शहीद दिलीप बेसरा की जयंती पर लगेगा मेला
उन्होंने हौकी खिलाडि़यों को कहा कि पमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. बेहतर लक्ष्य के साथ खेल भावना के तहत आगे बढ़कर भारतीय टीम का हिस्सा बने. खेल आपको शारीरिक व मानसिक रुप से मजबूत करेगा. आप कभी भी निराश मत होना, बल्कि संघर्ष कर आगे बढ़ते रहना. जैसे दो गोल से पीछे रहकर एक टीम ने संघर्ष कर उसे बराबरी पर पहुंचाया. उन्होंने सेल प्रबंधन से सीएसआर गतिविधियां बढ़ाने व खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mpw-expressed-protest-by-carrying-a-placard-with-demand-in-hand/">चांडिल

: हाथ में मांग लिखी तख्ती लेकर एमपीडब्ल्यू ने जताया विरोध
आरसीओएम एस एस कुजूर ने कहा कि खेल के साथ-साथ शिक्षा भी जरूरी है. दोनों को बराबर रूप से प्राथमिकता दें. उन्होंने मेघाहातुबुरु प्रबंधन को हौकी मैदान में घास लगाने को कहा. इस दौरान महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक राम सिंह, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक अवधेश कुमार सिंह, डा मनोज कुमार, राम बाबू डोराडला, संदीप भारद्वाज, वीर सिंह मुंडा, एन एन घटवारी, जगदीप महाराणा, इलियास भेंगरा, पीसी माझी आदि दर्जनों थे. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-rjd-candidates-filed-nomination-papers-for-rajya-sabha-elections/">बिहार

: राजद उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किये

चाईबासा : फेनेटिक क्लब एवं शाह स्पोर्ट्स की आसान जीत

  • 31वीं बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chaibasa-Fenetic.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : बनवारी लाल नेवटिया द्वारा प्रायोजित एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा 31वीं बीएल नेवटिया टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता के पहले दिन फेनेटिक क्लब चाईबासा ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को सात विकेट से तथा शाह स्पोर्ट्स अकादमी चक्रधरपुर ने नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ाजामदा को 120 रनों के भारी अंतर से पराजित कर अपना विजय अभियान शुरु किया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए गुरूवार के पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टूडेंट क्लब चाईबासा ने निर्धारित बीस ओवर में छः विकेट खोकर 170 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mpw-expressed-protest-by-carrying-a-placard-with-demand-in-hand/">चांडिल

: हाथ में मांग लिखी तख्ती लेकर एमपीडब्ल्यू ने जताया विरोध
विकेटकीपर बल्लेबाज शुभम गुप्ता ने पांच चौकों एवं तीन छक्कों की मदद से 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. अन्य बल्लेबाजों में तौसिफ एहसान ने 40 रन तथा कप्तान मो वसीम ने 33 रन बनाए. फेनेटिक क्लब की ओर से सावन गोप एवं अनमोल टोपनो को दो-दो सफलता हाथ लगी. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी फेनेटिक क्लब की टीम ने 19.2 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर 175 रन ठोक डाले और सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. उद्घाटक बल्लेबाज अभिषेक बोदरा ने पांच चौकों एवं तीन छक्कों की मदद से 62 रन तथा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सावन कुमार गोप ने आठ चौकों एवं तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर लक्ष्य को आसान बना दिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mpw-expressed-protest-by-carrying-a-placard-with-demand-in-hand/">चांडिल

: हाथ में मांग लिखी तख्ती लेकर एमपीडब्ल्यू ने जताया विरोध
दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 122 रनों की बहुमूल्य साझेदारी निभाकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वही 1 बजे से खेले गए दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह स्पोर्ट्स अकादमी चक्रधरपुर ने निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट खोकर 241 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया. उद्घाटक बल्लेबाज डेविड सागर मुंडा ने मात्र 28 गेंदों पर आठ चौकों एवं तीन छक्कों की सहायता से 62 रन एवं राहिल पांडेय ने भी इतने ही गेंद खेलकर तीन चौकों एवं पांच छक्कों की मदद से 52 रन ठोक कर विपक्षी गेंदबाजों की कमर ही तोड़ डाली. इसे भी पढ़ें : महुआ">https://lagatar.in/mahua-moitra-sent-answers-to-cbis-questions-in-cash-for-query-case/">महुआ

मोइत्रा ने Cash For Query मामले में सीबीआई के प्रश्नों के जवाब भेजे
दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए मात्र 8 ओवर में 100 रन ठोक डाले. इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भी तेज रन बनाने का सिलसिला जारी रहा. मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करने आए अभिषेक दास ने 31 रन, कप्तान शाहनवाज अंसारी ने 29 रन एवं साहब आलम ने तेज 27 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से यशस्वी गौतम एवं आयुष आर्या को दो-दो विकेट प्राप्त हुए. जीत के लिए निर्धारित बीस ओवर में 242 रनों का पीछा करने उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा की टीम पूरे बीस ओवर में 121 रन बनाकर आल आउट हो गई और 120 रनों के भारी अंतर से मैच गंवा बैठी. इस टीम की ओर से एकमात्र सफल बल्लेबाज सुजीत रॉय रहा. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%83-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/">बिहारः

नीतीश को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला यू-ट्यूबर गिरफ्तार
उसने चार चौकों एवं दो छक्कों की सहायता से 43 रन बनाए. शाह स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ईशरार ने मात्र 17 रन देकर चार खिलाड़ियों को चलता किया. अभिषेक दास ने 20 रन देकर तीन तथा मो० सदाब आलम ने 13 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. बीएल नेवटिया टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में कल सुबह 9 बजे से खेले जाने वाले पहले मैच में प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा का मुकाबला जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब से जबकि दोपहर 1 बजे से खेले जाने वाले दूसरे मैच में लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर का मुकाबला राइवल क्रिकेट क्लव गुवा से होगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-cabinet-meeting-be-held-today-postponed-now-meeting-will-be-held-after-cabinet-expansion/">रांची

: आज होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित, अब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद होगी बैठक

चक्रधरपुर : डुकरी में सड़क दुर्घटना में एक घायल, अस्पताल में भर्ती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/CKP-DUKRI.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar)चक्रधरपुर की भरनिया पंचायत की डुकरी गांव में एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है नलिता गांव निवासी शंकर मुंडा गूंजा गांव में आयोजित मेला देखने गया था, मेला से लौटने के दौरान वह डुकरी गांव में मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना में उसके हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mpw-expressed-protest-by-carrying-a-placard-with-demand-in-hand/">चांडिल

: हाथ में मांग लिखी तख्ती लेकर एमपीडब्ल्यू ने जताया विरोध
इसके बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से उसे ईलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं घटना की सूचना पाकर आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष राम लाल मुंडा भी अपने समर्थकों के अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना. वहीं घायल के परिजन भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%83-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/">बिहारः

नीतीश को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला यू-ट्यूबर गिरफ्तार

चक्रधरपुर : वाहन के चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत नरसिंहपुर गांव निवासी 45 वर्षीय आसमान तामसोय की किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग एक बजे आसमान तामसोय सरस्वती पूजा के मौके पर जगन्नाथपुर घूमने गया था. रात के लगभग एक बजे जगन्नाथपुर से पैदल घर जा रहा था. रास्ते में नरसिंहपुर के पास ही एक बड़ी वाहन पीछे से धक्का मार दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-fair-to-be-organized-on-the-birth-anniversary-of-brave-martyr-dilip-besra/">घाटशिला

: वीर शहीद दिलीप बेसरा की जयंती पर लगेगा मेला
इससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई. गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी जगन्नाथपुर पुलिस को दी गई. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल लाई. परिजनों ने बताया कि आसमान तामसोय बुधवार रात जगन्नाथपुर सरस्वती पूजा देखने के लिए गया था. रात को लगभग एक बजे घर वापस आ रहा था, उसी समय नरसिंहपुर के पास ही किसी अज्ञात वाहन घक्का मार दिया,जिससे उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-rjd-candidates-filed-nomination-papers-for-rajya-sabha-elections/">बिहार

: राजद उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किये

किरीबुरु : सारंडा कप फुटबॉल टूनामेंट 2 व 3 मार्च को गुआ में

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-Poster-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : किशोर संघ स्पोर्ट्स क्लब, गुआ के आयोजन में तृतीय दो दिवसीय सारंडा कप फुटबॉल टूनामेंट आगामी 2 एवं 3 मार्च को फुटबौल मैदान गुआ में आयोजित होगी. इस प्रतियोगिता का संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा़, सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकू हैं. इस प्रतियोगिता में 32 टीमों को प्रवेश मिलेगा. प्रतियोगिता में प्रवेश हेतु प्रत्येक टीम को प्रवेश शुल्क के रुप में 3500 रूपये देना होगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mpw-expressed-protest-by-carrying-a-placard-with-demand-in-hand/">चांडिल

: हाथ में मांग लिखी तख्ती लेकर एमपीडब्ल्यू ने जताया विरोध
फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को 50 हजार रूपये, उप विजेता को 30 हजार रूपये, तृतीय स्थान वाली टीम को 20 हजार एवं चौथे स्थान वाली टीम को 15 हजार रूपये के अलावे चारों स्थान वाली टीम को ट्रौफी भी दिया जायेगा. इस प्रतियोगिता में प्रवेश या अन्य जानकारी हेतु टीमें मो. सोनू- 9262863700, मो0 सलमान- 7970744679, रवीन्द्र पुरती- 6287044039 एवं एस के जावेद- 8294402080 के फोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-cabinet-meeting-be-held-today-postponed-now-meeting-will-be-held-after-cabinet-expansion/">रांची

: आज होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित, अब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद होगी बैठक

चक्रधरपुर : मधुसूदन पब्लिक स्कूल में नई शिक्षा नीति का मिला प्रशिक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/CKP-Trening.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आसनतलिया स्थित मधुसूदन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नई शिक्षा नीति के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.इसका शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य के नागराजू,उप प्राचार्या आरती कोड़वार,विद्यालय प्रशिक्षण नोडल अधिकारी दिनेश कुमार चक्रवर्ती एवं संसाधनसेवी महादेव हानरा, रंजन गोराई ने दीप जलाकर किया. प्रशिक्षण के दौरान नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में बताया गया. साथ ही विषयों को बच्चों के समक्ष किस प्रकार प्रस्तुत किया जाए, ताकि साक्षरता, संख्या ज्ञान, तार्किकता, समस्या समाधान, नैतिक, सामाजिक, भावनात्मक मूल्यों के विकास द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो, इस बारे में भी जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-fair-to-be-organized-on-the-birth-anniversary-of-brave-martyr-dilip-besra/">घाटशिला

: वीर शहीद दिलीप बेसरा की जयंती पर लगेगा मेला
संसाधन सेवियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को 13 समूह में बांटकर पांच मॉड्यूल में विषय- वस्तु को प्रस्तुत किया गया,जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने सत्र को प्रसन्नतापूर्वक पूरा किया. सत्र के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य के. नागराजू एवं विद्यालय के उप प्राचार्या आरती कोड़वार द्वारा संसाधन सेवी श्री महादेव हानरा एवं रंजन गोराई को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : महुआ">https://lagatar.in/mahua-moitra-sent-answers-to-cbis-questions-in-cash-for-query-case/">महुआ

मोइत्रा ने Cash For Query मामले में सीबीआई के प्रश्नों के जवाब भेजे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp