Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : आईबीएम के वैज्ञानिक फिलिप ने कुमडीह व पचरी में स्वच्छता से जुड़े सामान बांटे

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के वरिष्ठ खनन भू-वैज्ञानिक फिलिप हपदगड़ा ने 11 से 13 अक्टूबर तक सेल की मेघाहातुबुरु और किरीबुरु खदानों का निरीक्षण किया. खदानों का निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान का उत्पादन क्षमता की वृद्धि हेतु बनाया जा रहा मॉडिफाइड माइनिंग प्लान से संबंधित जानकारी लेना और खदानों को दी जाने वाली स्टार रेटिंग की समीक्षा करना था. सेल की उक्त दोनों खदानों का माइनिंग प्लान पहले कम उत्पादन क्षमता को लेकर बनाया गया था. जब उत्पादन क्षमता में वृद्धि की योजना है तो इस माइनिंग प्लान को भी नये सिरे से मॉडिफाई किया जा रहा है. इन्हीं मामलों को लेकर फिलिप हपदगड़ा तीन दिन के दौरे पर आये थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Kiriburu-IBM-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-artisans-busy-in-giving-final-touch-to-the-pandal-of-praveen-singh-seva-sansthan/">आदित्यपुर

: प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के पंडाल को फाइनल टच देने में जुटे कारीगर
खदानों का दौरा के अलावे उन्होंने मेघाहातुबुरु खदान के सीएसआर गांव सारंडा के कुमडीह एवं किरीबुरु खदान के पचरी गांव का दौरा किया. उनके मार्गदर्शन में कुमडीह गांव स्थित स्कूल के बच्चों के बीच स्वच्छता व फिट इंडिया विषय को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. फिलिप हपदगड़ा ने कुमडीह स्कूल के सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान किया. स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए आईबीएम की तरफ से कुमडीहपचरी के ग्रामीणों को वाशिंग पाउडर, कूड़ादान, तौलिया, साबुन, पोछा, फिनाईल,  झाड़ू जैसी सामग्री का वितरण किया. उन्होंने सीएसआर कार्य पर संतुष्टि व्यक्त की और कुमडीह, पचरी आदि गांव के ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार के लिए विभिन्न उपाय सुझाए. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-policy-scam-aap-mp-sanjay-singh-in-judicial-custody-till-october-27-appeal-in-high-court/">दिल्ली

शराब नीति घोटाला, आप सांसद संजय सिंह 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में, हाई कोर्ट में गुहार
इसके बाद वे मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन द्वारा संचालित सौभाग्य केन्द्र और डे बोर्डिंग हॉकी सेंटर, किरीबुरु प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी, किरण महिला स्वरोजगार केन्द्र, सारंडा सुवन छात्रावास आदि का दौरा किया. वे सेल प्रबंधन के सीएसआर कार्यों से प्रभावित दिखे. इस दौरान मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेल्वम, महाप्रबंधक एसके सिंह, उप महाप्रबंधक राजेश नाइक, संजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक अवधेश कुमार, एसके भारद्वाज, मनोज कुमार, रामबाबू डोराडला, सरगिया अंगारिया, रूपेश कुमार समेत किरीबुरु खदान के अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही