Search

किरीबुरु : ईश्वर ने महिला व पुरुष को बराबर बनाया तो महिलाओं की आबादी कम क्यों : स्टेला सेलबम

  • वैदिक काल में महिलाओं को जो सम्मान मिलता था, उसे दिलाना लक्ष्य : डा आशीष कुमार
Kiriburu (Shailesh Singh) : अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु परिवार ने प्राचार्य डा आशीष कुमार के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर तमाम महिला शिक्षिकाओं, कर्मियों व अतिथियों को सम्मानित किया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम, विशिष्ट अतिथि मीनू नायक व तमाम महिला शिक्षिकाओं व स्टाफ ने माँ शारदे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्वलित कर किया. महिलाओं ने केक काट एक-दूसरे को केक खिलाया. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-rahul-gandhis-bharat-jodo-nyay-yatra-moves-from-dahod-city-towards-godhra-in-panchmahal-district/">गुजरात

: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दाहोद से पंचमहल जिले में गोधरा की ओर बढ़ी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/KV-Mahila-Divas.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्टेला सेलबम ने कहा कि ईश्वर ने पुरुष व महिलाओं को बराबर बनाया. लेकिन बाद में महिलाओं को आगे बढ़ने से रोका गया, दबाया गया, गर्भ में खत्म करने का कार्य किया गया, जिससे महिलाओं के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया. बाद में महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना प्रारम्भ किया तब से यह धारणा टूटने लगी. आज स्थिति यह है कि सभी क्षेत्र में महिलाएं शिक्षित होकर नयी ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है. एक महिला शिक्षित होकर सिर्फ परिवार व समाज को हीं नहीं, बल्कि पूरे देश व विश्व को आगे ले जाने का कार्य कर रही है. केन्द्रीय विद्यालय भी महिलाओं को शिक्षित कर गे बढा़ने का बेहतर कार्य कर रही है. इसे भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन">https://lagatar.in/racket-that-involved-indians-in-russia-ukraine-war-exposed-cbi-raids-in-many-cities-including-delhi-mumbai-thiruvananthapuram/">रूस-यूक्रेन

युद्ध में भारतीयों को झोंकने वाले रैकेट का पर्दाफाश, दिल्ली, मुंबई, तिरुवनंतपुरम सहित कई शहरों में सीबीआई की रेड
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/KV-Mahila-Divas-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्राचार्य डा शीष कुमार ने कहा कि वर्ष 1910 के आसपास महिलाओं को पहले उनके छोटे छोटे अधिकारों से वंचित किया जाता था. जैसे वोट देने, पढ़ने, काम करने, अपना जीवन साथी चुनने, घर से बाहर निकलने आदि का अधिकार नहीं था. उससे पहले वैद्दिक काल में महिलाओं को बुद्धि के रुप में सरस्वती, शक्ति के रुप में माँ दुर्गा-काली, धन के रुप में लक्ष्मी आदि के रूपों में पूजा जाता था. तब पुरुष से ऊंचा स्थान महिलाओं का था. अर्थात महिलाओं का जहां उचित सम्मान मिलता है वहीं देवी-देवता निवास करते हैं. 1900 से पहले आधुनिकीकरण और औद्योगीकरण का दौर प्रारम्भ हुआ तब महिलाओं की स्थिति खराब होने लगी. इसे भी पढ़ें : Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-child-rights-foundation-wrote-a-letter-to-the-human-rights-commission-to-take-action-against-ntpc-on-the-death-of-a-girl-from-birhor-tribe/">Lagatar

Impact: बिरहोर जनजाति की बच्ची की मौत को लेकर एनटीपीसी पर कार्रवाई के लिए चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा
उन्होंने कहा कि महिलायें अपनी मां की पेट में भी सुरक्षित नहीं रहने लगी. हम लोग एक शिक्षक हैं एवं एक शिक्षक राष्ट्र व बच्चों के भविष्य व संस्कार का निर्माता होता है, हमें यहीं से इस दिशा में बेहतर कार्य करना है. उन्होंने कहा कि हमारे यहां तो भगवान का नाम भी सीताराम से प्रारम्भ होता है. किसी पुरुष की तरक्की में महिलाओं का अहम योगदान होता है, महिलाओं की तरक्की में भी पुरुषों का योगदान होता है. वह घर स्वर्ग होता है जहां महिलाएं होती है और उनका सम्मान होता है. महिलाएं अनेक प्रकार के संघर्ष करके आज अपने आप को निरंतर बेहतर स्थान पर स्थापित करने का कार्य कर रही है. हमें उन्हें पूरा सम्मान देने का कार्य करते रहना है. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/on-womens-day-congress-targets-modi-government-if-modi-is-there-then-there-is-inflation-women-are-suffering/">महिला

दिवस पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना, मोदी हैं तो महंगाई है… महिलाएं त्रस्त हैं…  
इस दौरान महिलाओं के बीच क्विज, मजाक ए मोहतरमा नामक विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय के उप प्राचार्य रवि शंकर चौधरी ने महिला शिक्षिकाओं व अतिथियों के नाम से बैहतर कविता सुनाया एवं संगित शिक्षक ने गजल व स्वागत गीत प्रस्तुत किये. अंत में प्राचार्य ने सभी महिलाओं को बच्चों द्वारा बनाया गया ग्रिटिंग्स तथा उपहार में साड़ी प्रदान कर सम्मानित किये. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/on-womens-day-congress-targets-modi-government-if-modi-is-there-then-there-is-inflation-women-are-suffering/">महिला

दिवस पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना, मोदी हैं तो महंगाई है… महिलाएं त्रस्त हैं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp