Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो सेल की चारों खदानों से उत्पादन व ढुलाई ठप करेंगे : कोड़ा

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh)पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में सेल, गुआ खदान के सभी ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने बीएसएल, सेल की बोकारो स्थित प्रशासनिक भवन में बीएसएल के कार्यपालक निदेशक (खान) जयदीप दास गुप्ता, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक) राजन प्रसाद व अन्य अधिकारियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की. वार्ता का मुख्य मुद्दा पिछले दिनों गुवा खदान में योगदान देने आये नव नियुक्त सेलकर्मियों को योगदान नहीं दिया जाना एवं सेल, जेजीओएम की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुवाचिडि़या खदान में नहीं बहाली निकालना आदि शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-raised-voice-against-ed-action-staged-a-protest-in-sakchi/">जमशेदपुर

: ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार, साकची में दिया धरना
इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही. हमने सेल प्रबंधन के उच्च अधिकारियों को साफ कहा कि गुवा खदान के सेलकर्मी से लेकर आसपास के ग्रामीण व शिक्षित बेरोजगार सभी बाहर से आये नव नियुक्त सेलकर्मियों को गुवा में योगदान देने के खिलाफ हैं. इसके लिये सभी चरणबद्ध आंदोलन किये. बाहरी लोगों का योगदान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मधु कोडा़ ने कहा कि हमने सेल की पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित उक्त चारों खदानों में बडे़ पैपाने पर विशेष बहाली प्रक्रिया प्रारम्भ करने एवं इसमें सेलकर्मियों के आश्रितों, सारंडा के बेरोजगारों, एवं स्थानीय लोगों की शत फीसदी विशेष नियुक्ति करने की मांग की है. सेल प्रबंधन ने गुवा में बाहर से आये लोगों को नियुक्ति नहीं देने पर सहमती दी है, जबकि स्थानीय को बहाली मामले में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर बाद में इस पर कोई जबाब देने की बात कही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-raised-voice-against-ed-action-staged-a-protest-in-sakchi/">जमशेदपुर

: ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार, साकची में दिया धरना
मधु कोड़ा ने कहा कि अगर सेल प्रबंधन हमारी मांगों के खिलाफ जाता है तो हम सभी मिलकर भविष्य में सेल की उक्त चारों खदानों का उत्पादन व माल ढुलाई कार्य को पुरी तरह से ठप कर देंगे. लौह अयस्क का एक भी टुकड़ा खदानों से बाहर नहीं जाने देंगे. इस वार्ता में मजदूर नेता रामा पाण्डेय, दुचा टोप्पो, राजेश कोडा़, पंचम जोर्ज सोय, निर्मल जीत सिंह आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-country-will-be-free-from-the-problem-of-naxalism-in-the-next-three-years/">अमित

शाह ने कहा, देश अगले तीन साल में नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जायेगा

चक्रधरपुर : कोटुवा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/SUICIDE-LOGO-2.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पदमपुर पंचायत स्थित कोटुवा गांव में पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला.बताया जाता है की शनिवार को जब कुछ ग्रामीण खेत में काम करने गए तो खेत किनारे एक आम की पेड़ में एक युवक का शव लटका देखा. इसके बाद यह खबर आसपास क्षेत्र में फैल गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. इसके बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार जवानों के साथ कोटुवा गांव पहुंचे. मृतक की पहचान बंदगांव प्रखंड की कराईकेला थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय करण कालिंदी के रूप में की गई.पुलिस द्वारा मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई.सूचना पाकर गांव पहुंचे मृतक के परिजन भी कोटुवा गांव पहुंचे.इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : टेनिस">https://lagatar.in/after-divorce-from-tennis-star-sania-mirza-shoaib-malik-married-pakistani-actress-sana-javed/">टेनिस

स्टार सानिया मिर्जा से तलाक के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की

हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

करण कालिंदी की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. कोटुवा गांव पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को करण कालिंदी कोटुवा गांव था.देर रात तक वह घर नहीं लौटा.परिजनों ने कहा कि कोटुवा गांव की किसी युवती के साथ उसका प्रेम संबंध था. संभवत किसी ने कारण कालिंदी की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया होगा. वही शव भी छोटे से आम पेड़ पर लटका हुआ है, जिससे पुलिस यह जांच पड़ताल कर रही है कि करण कालिंदी की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ram-devotees-are-busy-in-making-22nd-january-a-historic-day-doctor-santosh-is-providing-free-service/">जमशेदपुर

: 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक बनाने में जुटे रामभक्त, डॉक्टर संतोष दे रहे निःशुल्क सेवा

चाईबासा : श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर भाजपा बांटेगी 5 क्विंटल लड्डू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Satish-Puri.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे काल अवधि के बाद प्रभु श्री राम की अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला के रूप में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी. इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर 5 क्विंटल लड्डू बाटे जायेंगे. उन्होंने बताया कि पूरे जिले के अनेकों मंदिरों में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर की साफ सफाई की गई है. इसे भी पढ़ें : रामलला">https://lagatar.in/ramlala-pran-pratistha-ceremony-reliance-industries-announces-holiday-on-22-january/">रामलला

प्राण प्रतिष्ठा समारोह : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की
यह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम जारी है जो 22 जनवरी तक होगा. जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने सभी जिला वासियों को अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की बधाई दी तथा आग्रह किया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी अपने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें तथा आसपास के मंदिरों को सजाने में पूर्ण सहयोग करें और हर वर्ष की भांति जिस तरह से दीपावली मनाते हैं, उससे भी बड़ी दीपावली खुशियों के साथ 22 जनवरी को मनाएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही