Search

 
 
 

किरीबुरू : सारंडा के बेरोजगारों को नौकरी से वंचित किया गया तो सेल के खदानों में होगा आर्थिक नाकेबंदी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बीएसएल की झारखंड खान समूह के विभिन्न पदों के लिए निकली बहाली प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नक्सल प्रभावित सारंडा के गांवों से दर्जनों बेरोजगार युवक मानकी लागुड़ा देवगम, मुंडा कानुराम देवगम के नेतृत्व में रविवार को जमशेदपुर गए. उक्त सभी बेरोजगार युवक रविवार को लिखित परीक्षा में शामिल हुए. सभी युवकों के चेहरे पर भय के साथ-साथ खुशी भी दिख रही थी. भय इस बात का कि अगर परीक्षा परिणाम में उनका नाम नहीं आया तो गरीबी में आटा गिला होने वाली कहावत चरितार्थ होगा. अगर नाम आ गया तो मानो लॉटरी लग जाएगा. हर युवक चाहता है कि उसे सेल की नौकरी मिले ताकि उसका व परिवार का भविष्य की संवर सके. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-bjps-previous-mla-tarnished-nala-area-ravindranath-mahato/">जामताड़ा

: भाजपा के पिछले विधायक ने नाला क्षेत्र को किया कलंकित : रविन्द्रनाथ महतो

परीक्षा देकर उत्साहित हैं सारंडा के बेरोजगार युवक

इस दौरान मानकी लागुड़ा देवगम ने कहा कि सारंडा के बेरोजगार युवक परीक्षा देकर उत्साहित हैं. क्योंकि उन्हें नौकरी मिलने का भरोसा है. विकट परिस्थितियों के बावजूद दर्जनों बेरोजगार आईटीआई, मैट्रिक व अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त किये हैं. क्योंकि सारंडा के गांवों में उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. इसके बावजूद अगर बहाली में सारंडा के बेरोजगारों को सेल की नौकरी से वंचित किया गया तो आर्थिक नाकेबंदी कर खदान का उत्पादन व माल ढुलाई का कार्य ठप कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही