Search

 
 
 

Kiriburu : सेल के खदान में एक साल तक मजदूरी करना है तो देना होगा 40 हजार!

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान में काम करने वाले कुछ ठेका मजदूरों से सेल के एक ठेकेदार के रिश्तेदार द्वारा 40-40 हजार रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया है. इससे दोनों खदानों में विभिन्न ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले ठेका मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है. इस कथित शोषण से पीड़ित कुछ ठेका मजदूरों ने इसकी लिखित शिकायत किरीबुरु पश्चिम,मेघाहातुबुरु दक्षिणी एवं उत्तरी पंचायत की मुखिया एवं सेल प्रबंधन के अधिकारियों से भी की है. मुखिया पार्वती किडो ने कहा कि ऐसा शिकायत मिली है तथा यह गंभीर मामला है. इसको लेकर हम सभी प्रबंधन व उचित मंच पर बात रख समाधान का प्रयास करेंगे ताकि दुबारा किसी मजदूर के साथ ऐसी घटना नहीं हो. क्योंकि ये ठेका मजदूर सेल प्रबंधन के उत्पादन की रीढ़ एवं ठेकेदारों का आय का मुख्य स्रोत हैं. इन्हे सीमित मजदूरी मिलती है जिससे घर-परिवार चलाने के साथ-साथ बच्चों का शिक्षा दिलाना होता है. यह 40 हजार रुपये घूस कहां से देंगे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-co-took-stock-of-durga-puja-pandals/">Chakradharpur

:  सीओ ने दुर्गा पूजा पंडालों को लिया जायजा
उल्लेखनीय है कि सेल के उक्त खदानों के अलग-अलग विभाग में निविदा के जरिये ठेकेदार लेबर सप्लाई का काम लेते हैं. यह काम एक वर्ष के लिये होता है. प्रायः विभागों में काम करने वाले ठेका मजदूर वहीं रहते हैं लेकिन हर वर्ष ठेकेदार बदल जाते हैं अथवा दुबारा निविदा प्राप्त कर वहीं रह जाते हैं. एक ही विभाग में वर्षों से कार्य करते हुये ठेका श्रमिक उस कार्य के विशेषज्ञ हो जाते हैं जिसे प्रबंधन या ठेकेदार हटाना कभी नहीं चाहता है. लेकिन कुछ ठेकेदार ऐसे हैं जो इन ठेका मजदूरों से साल भर तक के लिये रोजगार देने के नाम पर गलत तरीके से पैसा मांग रहे हैं, अन्यथा काम से हटाकर दूसरे को काम पर रखने की धमकी दे रहे हैं. यह प्रथा कुछ वर्ष पहले तक चलती थी लेकिन राजनीतिक दबाव व आंदोलन के बाद यह प्रथा पूरी तरह से बंद हो चुकी थी. जिससे ठेका मजदूरों ने भारी राहत की सांस ली थी. अब पुनः कुछ लोग इसे प्रारंभ कर रहे हैं जो विवाद व चर्चा का विषय बनता जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-tributes-paid-to-ratan-tata-in-all-the-puja-pandals-of-the-city/">Jamshedpur

  :  शहर के तमाम पूजा पंडालों में दी गई रतन टाटा को श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही