Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : कोरेक्स सिरप का हो रहा अवैध कारोबार, युवाओं का भविष्य अंधकारमय

Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीओ शंकर एक्का ने जगन्नाथपुर पुलिस को प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप व हब्बा-डब्बा खेल पर प्रतिबंध लगाने के लिए कडे़ शब्दों में कहा. जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र में सुखी खांसी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप नामक ड्रग्स का इस्तेमाल बडे़ पैमाने पर हो रहा है. युवा इसे नशा करने में उपयोग कर रहे है. अनुमंडल के विभिन्न गांव क्षेत्र में संचालित हब्बा-डब्बा जैसे जुआ के खेल से जगन्नाथपुर के एसडीओ शंकर एक्का काफी मर्माहत हैं. उन्होंने इसके खिलाफ जगन्नाथपुर पुलिस को बड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया हैं. एसडीओ शंकर एक्का ने मिडिया से बातचीत में कहा की कोरेक्स सिरप की खरीद-बिक्री व सेवन करने वालों तथा हब्बा-डब्बा खेल का संचालन करने वालों का अब खैर नहीं है. इसे भी पढ़ें :कड़ी">https://lagatar.in/counting-of-votes-started-in-tripura-nagaland-and-meghalaya-amid-tight-security-arrangements/">कड़ी

सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में वोटों की गिनती शुरू

कोरेक्स एमआरपी से दूगने दामों में बेचा जा रहा है

[caption id="attachment_569373" align="aligncenter" width="191"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/corex-syrup-191x300.jpg"

alt="" width="191" height="300" /> कोरेक्स सिरप की फाईल तस्वीर.[/caption] प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप के कारोबार में जैतगढ़, जगन्नाथपुर आदि क्षेत्र के कुछ बडे़ ड्रग्स माफिया व कारोबारी शामिल हैं. सिरफ को बंगाल, बिहार आदि राज्यों से बडे़ पैमाने पर मंगाकर विभिन्न क्षेत्रों में एजेंट के माध्यम से युवाओं व अन्य को बेचते हैं. प्रति वर्ष लगभग 70-80 लाख से एक करोड़ रुपये तक का कोरेक्स मंगाकर एमआरपी से दूगने दामों में बेचा जाता है. इसके कारोबारी निरंतर मालामाल एवं सेवन करने वाले गरीब व विभिन्न बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. दूसरी तरफ हब्बा-डब्बा जैसे जुआ का खेल जगन्नाथपुर अनुमंडल के विभिन्न गांव क्षेत्रों में होने से लोग बर्बाद हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-caught-the-bike-thief-red-handed-handed-him-over-to-the-police/">आदित्यपुर

: बाइक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही