Search

किरीबुरू : बड़ानंदा गांव में मागे पर्व की आड़ में चल रहा अवैध हब्बा डब्बा का खेल

Kiriburu (Shailesh Singh) : इन दिनों जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों में मागे एवं बाहा पर्व जैसे पारम्परिक उत्सव का माहौल है. इस उत्सव के माहौल में पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखना है. शहर से लेकर गांव तक में मागे पर्व की धूम है. इस अवसर पर कई जगहों पर मेला व पारम्परिक मुर्गा लड़ाई का भी आयोजन  किया जाता रहा है. इसी बीच मेला व भीड़-भाड़ का फायदा अवैध धंधेबाज उठा रहें हैं. मागे पर्व की आड़ में बुधवार से बड़ानंदा गांव में हब्बा-डब्बा जैसे जुआ, नशाखोरी और मुर्गा लड़ाई का अवैध धंधा पुलिस की नाक के नीचे शुरू हो गया हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में हब्बा-डब्बा और मुर्गा लड़ाई जुआरियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसमें पड़ कर युवा अपनी गाढ़ी कमाई गवां रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-victim-in-custody-of-ed-regarding-maxizone-money-laundering-case/">जमशेदपुर

: मैक्सीजोन मनी लांड्रिंग मामले को लेकर ईडी की शरण में भुक्तभोगी

हब्बा-डब्बा संचालक काट रहे चांदी

ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग के बाद भी ऐसा होने से बुजुर्गों में नाराजगी है. बड़ानंदा में आगामी 3 मार्च को मागे पर्व का मुख्य आयोजन होना है. लेकिन अभी से ही हब्बा-डब्बा जैसे जुआ की 4-5 पाली आयोजन स्थल क्षेत्र में सज-धज कर तैयार है तथा खेल भी जारी है. यह खेल निरंतर तीन-चार दिनों तक जारी रहेगी. इस हब्बा-डब्बा जुआ खेल से संचालक को प्रतिदिन लाखों रुपये की अवैध कमाई होती है. जानकारी के अनुसार 3 मार्च को इस खेल का और भव्य आयोजन होने की तैयारी जोरो पर है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp