Search

 
 
 

Kiriburu  : गुवा थाना क्षेत्र में कारो नदी तट पर अवैध महुआ शराब की चुलाई

 
  • सारंडा जंगल को पहुंचाया जा रहा है भारी नुकसान
  • लकड़ियां काट कर भट्ठी में किया जा रहा इस्तेमाल
Kiriburu (Shailesh Singh) :  गुवा थाना अन्तर्गत हिरजी हाटिंग व बोकना गांव के बीच से बहने वाली कारो नदी तट पर वृहत पैमाने पर अवैध महुआ शराब की चुलाई का कार्य वर्षों से चल रहा है. इस अवैध महुआ शराब की चुलाई का कार्य गुवा निवासी चर्चित देसी शराब माफिया द्वारा किया जा रहा है. इस शराब भट्ठी में दर्जन भर ग्रामीण 24 घंटे विभिन्न पालियों में काम करते हैं. मजदूरों को काफी कम मजदूरी देकर उनका भारी शोषण किया जा रहा है. यहां तैयार महुआ शराब को गुवा, बड़ाजामदा, बोकना आदि दर्जनों गांवों व शहरों में भेजा जाता है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-will-block-the-road-to-solve-the-problems-chief/">Kiriburu

  : समस्याओं का समाधान के लिए सड़क जाम करेंगे ग्रामीण – मुखिया
वर्षों से संचालित इस अवैध शराब भट्ठी में सारंडा जंगल की लकड़ियों को काटकर यहां लाकर जलाया जाता है. इस शराब भट्ठी की वजह से सारंडा जंगल को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है. लोगों ने बताया कि इस शराब माफिया द्वारा खुलेआम यह काम किया जा रहा है. उसे उत्पाद विभाग, चाईबासा एवं गुवा थाना पुलिस का डर नहीं है. यही कारण है कि पिछले लगभग 10-15 वर्षों से संचालित इस भट्ठी का कोई बाल भी बांका आज तक नहीं कर सका है. यहां बनने वाली महुआ शराब को पीकर लोग शारीरिक व आर्थिक रुप से कमजोर हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  तेजस्वी">https://lagatar.in/santosh-said-on-tejashwis-protest-he-is-doing-drama/">तेजस्वी

के धरने पर बोले मंत्री संतोष – वे नौटंकी कर रहे हैं
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही