Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : टोंटो थाना के बुंडू गांव में अंधविश्वास में 11 दिन पूर्व एक दम्पती की हत्या कर अधजला शव जंगल में छिपा दिया था

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : पश्चिम सिंहभूम जिला के टोंटो थाना अन्तर्गत अत्यंत नक्सल प्रभावित बुंडू गांव निवासी गोमिया केराई और उसकी पत्नी की हत्या अंधविश्वास की वजह से गांव के ही कुछ लोगों ने कर दी. इसके बाद शव को जंगल में जलाकर छुपा दिया. लगातार न्यूज में इससे संबंधित प्रकाशित खबर सच साबित हुई. एसपी अजय लिंडा के आदेश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ इकुड़ डुंगडुंग, किरीबुरु एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, मनोहरपुर के एसडीपीओ दाऊद किंडो के अलावा टोंटो थाना प्रभारी सागेन मुर्मू, गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, सीआरपीएफ के पदाधिकारी व जवान रविवार की सुबह से ही अलग-अलग टीम का गठन कर पूरी सुरक्षा के साथ नक्सल प्रभावित बुंडू गांव को चारों तरफ से घेर कर  मृतक दम्पती के शव को बरामद करने के लिए सर्च अभियान चलाया. घंटों सर्च करने के बाद गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर घने जंगल से पुलिस ने गोमिया केराई व उसकी पत्नी का क्षत-विक्षत व अधजला शव बरामद किया. पुलिस ने उसे प्लास्टिक में भर कर ग्रामीणों की मदद से जंगल से निकाल कर अपने साथ ले गई. [caption id="attachment_231904" align="aligncenter" width="204"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/TONTO-POLICE-1-204x300.jpg"

alt="" width="204" height="300" /> जंगल में शव खोजती पुलिस टीम.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-wife-of-the-home-guard-of-mgm-hospital-hanged-herself/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड की पत्नी ने लगायी फांसी
उक्त दम्पती की हत्या 20 जनवरी को ही कर दी गई थी. हत्या में शामिल अपराधियों ने बुंडू के ग्रामीणों को धमकी दे रखी थी कि अगर कोई घटना की जानकारी पुलिस या गांव के बाहर के लोगों को दी तो उसकी भी हत्या इसी तरह कर दी जायेगी. इसी वजह से इस हत्याकांड की जानकारी विलम्ब से विश्वस्त सूत्रों ने लगातार न्यूज को दी. लगातार न्यूज की खबर को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने आज मामले का खुलासा कर शव बरामद किया.

मृतक का भाई व अन्य शामिल थे हत्या में

मृतक दम्पती का शव बरामद करने में शामिल किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने दोनों का अधजला शव बरामद होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों में मृतक गोमिया का भाई व कुछ अन्य लोग शामिल हैं. सभी गांव से फरार हैं. हत्या की वजह नशापान व अंधविश्वास से जुड़ा बताया जा रहा है. इस मामले की जांच के बाद ही सारी सच्चाई सामने आयेगी. घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही