Search

 
 
 

किरीबुरु : केदा पंचायत में लोगों ने लड़का व लड़की पक्ष को समझा बाल विवाह रोका

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : 22 अगस्त को गोईलकेरा के केदा पंचायत में बाल विवाह की सूचना मनोहरपुर के जीपीसीएम नॉयल सिरका को मिली. इसकी सूचना एस्पायर समन्वयक राजेश लागुरी को देने के पश्चात तुरंत गोईलकेरा के प्रखंड समन्वयक संदीप एवं सीएफ रमेश गंझू, सीएफ मंजू सवैंया, सीएफ सुकराम ने मिल कर आम सभा के माध्यम से गोईलकेरा केंदा पंचायत निवासी लड़का पक्ष और मनोहरपुर प्रखंड के रायडीह निवासी लड़की पक्ष को समझा कर बाल विवाह को रोक दिया. दोनों पक्ष को बाल विवाह के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Kiriburu-Bal-Vivah-1.jpg"

alt="" width="1156" height="650" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-one-serious-in-accident-on-chowka-kandra-road/">चांडिल

: चौका-कांड्रा सड़क पर दुर्घटना में एक गंभीर
आदिवासी रीति रिवाज के आधार पर लड़की के लिए कल गोनोंग (दहेज) देने की भी बात तय हो गयी थी. लड़का के घर में काम करने के लिए कोई नहीं था इसलिए शादी करवाई जा रही थी. लड़की के अभिभावक इस फैसले से खुश नहीं थे, पर लड़के की जिद के आगे वे बेवस थे. लड़का पक्ष शादी कराने के लिए काफी बहस कर रहे थे. अंततः उन्हें बाल विवाह अधिनियम के बारे में समझा कर बाल विवाह करने पर कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई. इसके बाद किसी तरह से इस शादी को रुकवाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही