Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : गंगदा के रोवाम गांव में लाभुकों को नहीं मिला जुलाई माह का खाद्यान्न, ग्रामीणों में आक्रोश

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : गंगदा पंचायत के रोवाम गांव स्थित माँ बुरु महिला समिति द्वारा संचालित पीडीएस दुकान के संचालक पर जुलाई माह का पीएमजी योजना के तहत लाल एंव पीला कार्डधारियों को मिलने वाला मुफ्त चावल नहीं देने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. रोवाम गांव नीवासी लाभुक लखिन्दर गोप ने लगातार न्यूज को बताया कि उक्त पीडीएस दुकानदार ने जुलाई माह का लाभुकों का राशन उठाव कर लिया है. लेकिन आज तक वह राशन ग्रामीणों को नहीं दिया गया. लखिन्दर ने बताया कि दूसरी योजना से प्रत्येक माह कार्ड पर मिलने वाले राशन में से जुलाई माह का राशन दिया गया है, लेकिन पीएमजी योजना का मुफ्त राशन उन्हे नहीं दिया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-chief-assured-to-solve-the-problem-of-drinking-water-soon-in-all-the-villages-of-gangada-panchayat/">किरीबुरू

: गंगदा पंचायत के सभी गांव में पेयजल की समस्या जल्द दूर करने का मुखिया ने दिया आश्वासन

दुकानदार पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने राशन की कालाबाजारी करने का आरोप दुकानदार पर लगाया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कराकर लाभुकों को उक्त योजना के तहत राशन दिलवाने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि कोविड काल से हीं गरीबों को पीएमजी योजना के तहत अलग से प्रत्येक यूनिट पांच किलोग्राम अनाज, जिसमें चावल 3.750 किलोग्राम एंव गेहूं 1.250 किलोग्राम मिलता है. जो जुलाई माह का नहीं मिल पाया है. एक तरफ जहां सरकार चावल दिवस के माध्यम से गरीबों तक अनाज पहुंचाने में लगी है वहीं, रोवाम जैसे क्षेत्र के दुकानदार लाभुकों को उनके हक का चावल नहीं दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-police-launched-anti-crime-vehicle-investigation-campaign-in-college-road/">घाटशिला

: कॉलेज रोड में पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

पंचायत प्रतिनिधियों ने की जांच

इधर, दूसरी तरफ नोवामुंडी प्रखंड की प्रमुख पूनम गिलुवा, किरीबुरु पूर्वी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मंगल सिंह गिलुवा ने भी क्षेत्र के तमाम पीडीएस दुकानों का निरीक्षण व जाँच प्रारम्भ कर दिया है. पूनम गिलुवा ने बताया की इस जाँच का मुख्य उद्देश्य लाभुकों को सरकार से मिलने वाली राशन सामग्री पूरा वजन एंव समय पर मिले जिससे इसकी कालाबाजारी नहीं हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही