Search

किरीबुरु : गुवा खदान के जेनरल ऑफिस में सेलकर्मियों व मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने खेली होली

Kiriburu : सेल की गुवा खदान में शनिवार को सीजीएम बीके गिरी के नेतृत्व में सेलकर्मियों व मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने जेनरल ऑफिस प्रांगण में जमकर होली खेली. इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी. इसके अलावा गुवा के शहर वासियों ने अलग-अलग टोली बनाकर होली खेली. कल्याण नगर में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें शामिल अलग-अलग टोली ने कीचड़ में लोट-पोट होकर मटका फोड़ने की कोशिश की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/Kiriburu-sail-holi-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" />   इसे भी पढ़ें : तमाड़:">https://lagatar.in/tamad-elephants-slammed-the-woman-to-death-demolished-many-houses/">तमाड़:

हाथियों ने महिला को पटक कर मार डाला, कई घरों को किया ध्वस्त

मुर्गा महादेव मंदिर प्रांगण में पर्यटकों ने मनाई होली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/Kiriburu-matki-fod-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> बड़ाजामदा में कपड़ा फाड़ होली खेली गई. इस दौरान लोग एक-दूसरे का कपड़ा फाड़कर रंग लगाते नजर आये. नोवामुंडी स्थित मुर्गा महादेव मंदिर प्रांगण में भारी तादाद में बाहरी पर्यटक अलग-अलग टोली में होली खेलने पहुंचे. इसमें महिला व पुरुष रंग-गुलाल लगाकर नाचते हुए नजर आये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp