Search

 
 
 

किरीबुरू : लगातार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, क्षेत्र में घना कोहरा छाया

 
Kiriburu (shailesh Singh) : चक्रवाती तूफान का व्यापक असर किरीबुरू-मेघाहातुबुरु एंव आसपास के क्षेत्रों में दिखना प्रारम्भ हो गया है. इस दौरान सारंडा एंव झारखण्ड-ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में 8 अगस्त की रात से हीं निरंतर भारी वर्षा जारी है. किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में भी वर्षा के साथ ही घने कोहरे ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले रखा है. कोहरा इतना गहरा है कि 20 मीटर दूर तक के लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं. दिन में भी अंधेरा जैसा नजारा है. दुर्घटना से बचने के लिये तमाम वाहन लाईट जलाकर चलने को विवश है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-world-tribal-day-celebrated-in-jaher-gad-mla-planted-saplings/">चाकुलिया

: जाहेर गाड़ में विश्व आदिवासी दिवस मना, विधायक ने किया पौधरोपण
[caption id="attachment_384242" align="aligncenter" width="497"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/kiriburu-weather-2.jpeg"

alt="" width="497" height="331" /> सड़के रही सुनसान[/caption]

बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट

वर्षा व तेज हवाओं की वजह से शहर के तापमान में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. किरीबुरु का आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री एंव अधिकतम 25 डिग्री देखा गया. निरंतर जारी वर्षा की वजह से घर के गीले कपड़े सुखाना मुश्किल हो गया है. दूसरी तरफ इस वर्षा से सारंडा के गांवों के किसानों को थोड़ी राहत तो जरूर दी है. सारंडा के किसान लागुड़ा देवगम, सुशेन गोप, मुंडा बिनोद बारीक ने बताया कि उनके खेतों में लगे धान के फसल समय पर वर्षा नहीं होने के कारण खराब हो रहे है. इस वर्षा से अब थोड़ी राहत जरूर मिली है. परंतु खेती की स्थिति में कुछ सुधार नहीं हो सका है. किसानों ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजा दिए जाने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही