Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : अंतर विभागीय फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन की ओर से आयोजित अंतर विभागीय फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार शाम शुभारंभ हुआ. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम, विशिष्ट अतिथि सीजीएम एसएस साहा, महाप्रबंधक भीके सुमन, महाप्रबंधक विकास दयाल मौजूद थे. अतिथियों ने खिलाड़ियों स परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरूवात की. इसके बाद स्टेला सेलबम ने बल्लेबाजी पर हाथ आजमाए. 10-10 ओवर का यह उद्घाटन मैच में पहले टॉस जीतकर इलेक्ट्रिकल ने बल्लेबाजी व मेकैनिकल-सर्विसेस ने क्षेत्ररक्षण प्रारम्भ किया हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-deputy-commissioner-reviewed-the-pension-cases-released-the-number-of-cells/">चाईबासा

: उपायुक्त ने की पेंशन मामलों की समीक्षा, कोषांग का नंबर किया जारी
[caption id="attachment_620583" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/kiriburu-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बल्लेबाजी करती महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम[/caption]  

कुल छह टीमें ले रही हिस्सा

दूसरा मुकाबला देर रात जनरल एवं माइनिंग ए के बीच खेला जायेगा. स्टेला सेलबम व अन्य अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं आपसी प्रेम व भाईचारे के रिश्ते को और मजबूत करने का संदेश दिया. इस प्रतियोगिता में मेघाहातुबुरु खदान के विभिन्न विभागों की कुल छह टीमें हिस्सा ले रही है. इनमें माइनिंग ए, माइनिंग बी, प्लांट, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल-सर्विसेस, जनरल शामिल है. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जायेगा. इस दौरान सरस साहु, अजीत कुमार, जीके नायक, डीसी परीडा, स्वांय, कुलदीप सिंह, जिगिल सिंह, आलम अंसारी, अफताब आलम, राजू, शैलेश बारी, विश्वकर्मा गुप्ता, राज नारायण शर्मा, जे साशमल, बंटी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही