Search

किरीबुरू : मेघाहातुबुरू में अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 17 फरवरी से

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरू प्रबंधन की ओर से 17 फरवरी से दो दिवसीय अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस प्रतियोगिता में मेघाहातुबुरू खदान की विभिन्न विभागों से टीमें हिस्सा लेगी. उक्त जानकारी प्रफुल्ल मंडल ने देते हुये कहा कि प्रतियोगिता का फाइनल 18 फरवरी की देर शाम आयोजित होगा. फाइनल मैच से पूर्व महिलाओं की दो टीमों के बीच बॉल थ्रो प्रदर्शनी मैच खेला जायेगा. इसे भी पढ़े : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-children-showed-talent-in-the-childrens-fair-organized-by-aspire-organization/">मझगांव

: एस्पायर संस्था की ओर से आयोजित बाल मेला में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बॉल थ्रो मैच भी वॉलीबॉल की तरह ही होगा. इसमें सिर्फ बॉल को हाथ से पकड़कर विपक्षी टीम की कोर्ट में फेंकना अथवा थ्रो करना होगा. महिलाओं को वॉलीबॉल खेल के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी मैच का आयोजन विशेष रूप से किया जायेगा जो आकर्षण का केंद्र रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp