Search

 
 
 

किरीबुरु : अंतर विभागीय वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला आज

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु प्रबंधन के तत्वावधान में केआरसी मैदान में आयोजित अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे लीग मैच में क्रसिंग प्लांट ने जेनरल ब्लू को 15/9, 15/11 से पराजित किया. तीसरे मैच में सर्विसेज ने जेनरल ब्लू को 15/7, 15/9 से पराजित किया. चौथे मैच में माइनिंग ने क्रसिंग प्लांट को 17/15 एवं 15/8 से पराजित किया. बुधवार की रात लीग के दो मैच खेले जायेंगे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-near-posaita-station/">मनोहरपुर

: पोसैता स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत
इसके बाद चारों टीम में से दो टीम बेहतर अंक की वजह से फाइनल में जायेगी. फाइनल मैच भी बुधवार की रात में खेला जायेगा. इस प्रतियोगिता में किरीबुरु खदान की चार टीमें जिसमें माइनिंग, सर्विसेस, क्रसिंग प्लांट, जेनरल ब्लू भाग ले रही है. इस दौरान किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, महाप्रबंधक डी बी जैकर, महाप्रबंधक भी के सुमन, उप महाप्रबंधक दीपेन लोहार, सहायक महाप्रबंधक एस यू मेद्दा, सूरज सिंह, मदन शर्मा, इशान सिंह कठोते, प्रफुल्ल मंडल, संजीव राय, जूबेर, सूरज मोहंती, पी के पंडा, बासु हेस्सा आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही