Search

 
 
 

किरीबुरू : अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस करमपदा में मनाया जाएगा नौ अगस्त को

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरू की विशेष बैठक में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस 9 अगस्त को करमपदा‌ में मनाने का निर्णय लिया गया. करमपदा सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कभी नहीं होता है. इसलिए इस बार आदिवासी कल्याण केन्द्र करमपदा स्कूल मैदान में नौ अगस्त को यह कार्यक्रम आयोजित करेगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-open-gym-getting-ruined-due-to-lack-of-maintenance/">चाईबासा

: रखरखाव के अभाव में बर्बाद हो रहा कोल्हान विवि का ओपन जिम
कार्यक्रम के माध्यम से सारंडा के ग्रामीणों को आदिवासी दिवस मनाने का उद्देश्य, आदिवासियों का अधिकार, दुनिया में आदिवासियों पर हो रही अत्याचार, अपनी संस्कृति को बचाने पर पर चर्चा होगी. इस कार्यक्रम में भनगांव, नुवागांव, थोलकोबाद, तिरिलपोसी, बिटकिलसोय, नयागांव, दिघा, कुदलीबाद, बालिबा आदि गांवों के लोग भाग लेंगे. इस बैठक में रोया राम चाम्पिया, संदीप तियु, अमर सिंह सुन्डी, साधु राम चातर, बीरबल गुडि़या, जगन्नाथ चातर, अर्जुन सिंह पुर्ति, सेरगेया अंगारिया, सनतान बुडिऊली, सेलाए हेस्सा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-case-registered-in-case-of-tampering-with-tricolor/">रांची

: तिरंगे के साथ छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज, लोगों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही