Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : प्राचार्य व उप प्राचार्य की नियुक्ति के लिए नई दिल्ली में साक्षात्कार शुरू : ईरा तिर्की

Kiriburu (Shailesh Singh) : केन्द्रीय विद्यालय (केवी) मेघाहातुबुरु की प्रभारी प्राचार्य ईरा तिर्की ने मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत की मुखिया लिपी मुंडा द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं की कमी से संबंधित पूछे गये सवालों का लिखित जबाब दिया है. प्रभारी प्राचार्य ईरा तिर्की ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से अभी प्राचार्य एवं उपप्राचार्य की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. इसका साक्षात्कार नई दिल्ली में पांच मई से शुरू हो गया है, जो 27 जून तक होगा. अंतिम परिणाम के उपरान्त प्राचार्य की नियुक्ति हो जाएगी. प्राचार्य/उप प्राचार्य के साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति कि प्रक्रिया भी चल रही है. इसके लिए परीक्षा हो चुकी है. परीक्षा परिणाम के उपरांत जल्द ही इन विषयों (यथा पीजीटी भौतिकी- 01, टीजीटी अंग्रेजी -01, प्राथमिक शिक्षक-02) की नियुक्ति हो जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/KV-LETAR.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamata-slams-bjp-says-dont-vote-in-karnataka-saffron-party-is-defaming-hinduism/">ममता

ने भाजपा पर हल्ला बोला, कहा, कर्नाटक में वोट न दें, भगवा पार्टी हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है
उक्त विषयों के संविदा शिक्षक वर्तमान में शिक्षण कार्य कर रहे हैं. कोई पद रिक्त नहीं है. खेल शिक्षक विद्यालय में पदस्थ हैं और अपना कार्य कर रहे हैं. गर्मी से बचने के लिए विद्यालय समय-सारणी में परिवर्तन किया गया है. साथ ही धूप में प्रार्थना सभा एवं खेल जैसी बाहरी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है. बच्चों के पीने के लिए समुचित जल की व्यवस्था की गई है. सभी कक्षाओं में पंखों की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है. कोरोना महामारी हेतु झारखंड सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन किया जा रहा है. आगे भी सरकार के आदेश का पालन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही