Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : खदान गेट पर सेलकर्मियों व ठेका मजदूरों का ब्रेथ एनलाइजर से जांच शुरू

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु खदान में आठ जून से शराब का सेवन कर ड्यूटी जाने वाले सेलकर्मियों व ठेका श्रमिकों को खदान में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. इस संबंध में किरीबुरु के उप महाप्रबंधक (पीएंडए) अमित कुमार विश्वास ने नोटिस जारी कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है. खान परिसर में कर्मचारियों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है. ठेका मजदूरों सहित किसी भी कर्मचारी को शराब पीने के बाद या नशे की हालत में खदान परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-courier-company-worker-mastermind-of-robbery-5-including-4-minors-arrested/">जमशेदपुर

: कूरियर कंपनी कर्मी लूट का मास्टर माइंड, 4 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

प्रवेश गेट पर सीआईएसएफ के जवान करेंगे जांच

इसे प्रतिबंधित करने के लिए, प्रवेशद्वार पर प्रत्येक पाली की शुरुआत में ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किए जाएंगे. यदि कोई कर्मचारी / ठेका श्रमिक के सांस में अनुमान्य सीमा से अधिक शराब या नशे की हालत में पाया जाता है, तो उसे खान परिसर / कार्यस्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा, यदि कोई शराब परीक्षण करने से इंकार करता है या कार्यस्थल पर शराब के प्रभाव में या नशे की हालत में पाया जाता है, तो लागू नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी. इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है. ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों की जांच खदान के प्रवेश गेट पर सीआईएसएफ के जवान करेंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-courier-company-worker-mastermind-of-robbery-5-including-4-minors-arrested/">जमशेदपुर

: कूरियर कंपनी कर्मी लूट का मास्टर माइंड, 4 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही