Search

 
 
 

किरीबुरू : बराईबुरू मुख्य सड़क पर गिरे पेड़ दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू-बराईबुरू मुख्य सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर गिरे पेड़ों को अब तक नहीं हटाया गया है. इससे प्रतिदिन बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है. वैसे यह सभी पेड़ पिछले दिनों हुई तेज बारिश व आंधी के कारण सड़क पर गिर गए थे. बता दें कि यह सड़क सारंडा जंगल में स्थित है. सड़क का निर्माण पहाड़ों को काटकर किया गया है. लगभग 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क में सभी स्थानों पर तीखा मोड़ एंव एक तरफ खाई है. पहाड़ों व घाटी होने के कारण एक तरफ से लंबी ढलान तो दूसरे तरफ से खड़ी चढ़ाई है. अनेक मोड़ इतने तीखे है कि सामने से आने वाले वाहन नजदीक आने पर भी दिखाई नहीं देते हैं. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-there-is-no-water-facility-for-children-in-shiv-mandir-anganwadi-center/">जगन्नाथपुर

: शिव मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए नहीं है पानी की सुविधा

संबंधित विभाग नहीं दे रहे ध्यान

हल्की वर्षा होने के बाद आधी घाटी घने कोहरे से ढ़क जाती है. सड़क के दोनों तरफ बडे़-बडे़ पेड़ व झाड़ियों की वजह से भी सामने से आने वाले वाहन दिन में भी दिखाई नहीं देते है. ऐसी स्थित में सड़क के बीच गिरे पेड़ वाहन चालकों के लिये परेशानी बने हुए है. वन विभाग व पथ निर्माण विभाग का दायित्व है कि वह सड़क पर गिरे पेड़ों को आपसी तालमेल बनाकर जितना जल्द हो वह हटाये, तथा सड़क को पूरी तरह से क्लियर करा कर सड़क के दोनों तरफ की झाड़ियों को भी साफ कराये. ताकि दूर से आने वाली वाहनों को आसानी से देखा जा सके एवं दुर्घटना से बचा जा सके. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही