Search

 
 
 

Kiriburu  : मेघाहातुबुरु में आधा घंटा हुई बारिश, देर से होगा रावण दहन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहरी क्षेत्रों में 13 अक्टूबर की शाम लगभग 3.30 बजे के बाद से आधा घंटा तक तेज बारिश हुई. इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. भारी वर्षा की वजह से मेघाहातुबुरु दुर्गापूजा समिति द्वारा फुटबॉल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम कुछ घंटे देरी से शुरू होगा. वर्षा की वजह से रावण के निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है. रावण का कुछ हिस्सा भींग गया है. लगभग 65 फीट ऊंचे विशाल रावण को क्रेन से खड़ा करने में परेशानियों का सामना करना पडे़गा. कार्यक्रम स्थल पर जल जमाव हो गया है. इसे भी पढ़ें :  चतरा:">https://lagatar.in/husband-beats-wife-to-death/">चतरा:

शराबी पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या
इस रावण दहन को देखने के लिए झारखंड-ओडिशा से आने वाली हजारों की भीड़ को मैदान में खड़ा होने में भारी दिक्कतों का सामना करना पडे़गा. दूसरी तरफ आसमान में काले व घने बादल अब भी छाये हुये हैं. अगर दोबारा वर्षा होती है तो रावण दहन व आतिशबाजी में परेशानी होगी, वहीं दूसरी तरफ दर्जनों खाने-पीने का स्टॉल लगाने वाले दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. हालांकि पूजा कमिटी हर हाल में आज रावण दहन करने की तैयारी में जुटा है. इसे भी पढ़ें :  गढ़वा:">https://lagatar.in/elephants-attacked-near-jonhikhand/">गढ़वा:

जोन्हीखांड़ के पास हाथियों ने किया हमला, युवक की मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही