Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : लौह अयस्क खदान प्रबंधन मुफ्त कराएगा आईटीआई

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू लौह अयस्क खदान प्रबंधन वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सीएसआर योजना के तहत अपने परिधीय गांवों के स्थानीय युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रम के लिए आईटीआई प्रशिक्षण (2 साल का कोर्स) 2023-25 प्रायोजित करेगा. यह कोर्स मुफ्त कराया जायेगा. उक्त जानकारी किरीबुरु के वरिष्ठ प्रबंधक (पीएंडए) रमेश कुमार सिन्हा ने दी. उन्होंने कहा कि नोवामुंडी प्रखंड के किरीबुरू पश्चिम, मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत और ओडिशा के जोड़ा प्रखंड अंतर्गत बोलानी पंचायत के पचरी, बेसकैंप और हिलटॉप क्षेत्र के इच्छुक युवा अनुमोदित संस्थान में आईटीआई कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-nomination-of-students-of-class-ix-for-admission-in-saranda-suvan-hostel/">किरीबुरु

: सारंडा सुवन छात्रावास में प्रवेश के लिए नौवीं कक्षा के छात्रों का नामांकन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के मेरिट के आधार पर होगा. आवेदकों से अनुरोध किया जाता है कि वे संबंधित पंचायतों के मुखियाओं द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र (मार्क शीट, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, एसएलसी/सीएलसी, पासपोर्ट आकार की फोटो) और आधार कार्ड आदि की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ 22 जून तक आवेदन पत्र जमा करें. आवेदन पत्र सीएसआर केंद्र- किरण स्वरोजगार केंद्र या सारंडा सुवन छात्रावास, किरीबुरू से प्राप्त किया जा सकता है. सभी आवेदन पत्र 22 जून तक सारंडा सुवन छात्रावास, किरीबुरू में जमा किए जा सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही