Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : जगन्नाथपुर पुलिस ने जैतगढ़ में अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर को पकड़ा

Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की सीमा से लगे झारखंड-ओडिशा सीमावर्ती गुमुरीया, मुंडुई आदि क्षेत्र के नदियों से अवैध तरीके से बालू की तस्करी की जा रही है. राज्य सरकार के राजस्व को बालू माफिया भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं. अवैध कारोबार रात के अंधेरे में दर्जनों ट्रैक्टर से खुलेआम की जा रही है. जगन्नाथपुर अनुमंडल के एसडीपीओ के नेतृत्व में जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने रविवार 16 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे जैतगढ़ सड़क मार्ग से बालू ले जाते 4 ट्रैक्टर को पकडा. सूत्रों अनुसार जब ट्रैक्टर को पकड़ा गया था तब ट्रैक्टर के चालक के पास बालू से संबंधित कोई भी चलान मौजूद नहीं था. इसके बाद चारो ट्रैक्टर की जैतगढ़ ओपी में जांच की गई थी. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी यशराज सिंह ने बताया की बालू लदे ट्रैक्टर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद हीं पता चलेगा की उसके पास बालू का चलान व जरूरी कागजात है या नहीं. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-property-worth-lakhs-stolen-from-bridge-construction-companys-godown/">नोवामुंडी

: पुल निर्माण कंपनी के गोदाम से लाखों की संपत्ति की हुई चोरी

पुलिस पर भी लोग उठा रहे सवाल

उल्लेखनीय है कि जैतगढ़ होते प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर से रात के अंधेरे में बालू की तस्करी निरंतर जारी है. इस अवैध बालू की तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा उनके कितने ट्रैक्टर बालू ढुलाई कार्य में लगाये गये हैं वह किसी से छुपा नहीं है. सबसे ज्यादा बालू की तस्करी गुमुरीया, मुंडुई नाला के समीप नदी से हो रही है. जहां से प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर के जरिये बालू उठाव कर विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जा रहा है. एक ट्रैक्टर बालू की कीमत चार-पांच हजार रुपये के बीच है. नदी से ट्रैक्टर पर बालू की लोडिंग आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों मजदूर मैनुअल करते हैं जिन्हें काफी कम मजदूरी दी जाती है. बालू का अवैध कारोबार में कुछ बडे़ माफिया के अलावे छोटे स्तर के लोग भी शामिल हैं. ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने की भी बात कही जा रही है. सूत्रों अनुसार इन बालू माफियाओं का ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को जब पुलिस पकड़ लेती है तो ये लोग ओडिशा के सरकारी बालू घाटों से मुहं मांगी रकम देकर अवैध तरीके से चलान लाकर कुछ घंटे बाद पुलिस के सामने प्रस्तुत कर अपना बालू लदे वाहन को छुड़ा ले जाते हैं. जबकि बालू लदे वाहन के साथ चलान होना जरूरी होता है. इस अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लगने से खनन विभाग व पुलिस पर भी लोग उंगली उठा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-terror-of-thieves-in-kadma-theft-of-four-lakhs-from-tiles-shop/">जमशेदपुर

: कदमा में चोरों का आतंक, टाइल्स दुकान से चार लाख की चोरी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही