Search

 
 
 

किरीबुरू : आर्थिक नाकेबंदी को लेकर जगन्नाथपुर एसडीओ ने 28 को बुलाई बैठक

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु खदान में सारंडा के ग्रामीणों द्वारा की जाने वाली आर्थिक नाकेबंदी से संबंधित विवाद को समाप्त करने के लिए 28 अगस्त को बैठक आहूत की गई है. दोपहर 12 बजे से जगन्नाथपुर एसडीओ शंकर एक्का की अध्यक्षता में विशेष बैठक होगी. इसमें सारंडा के मानकी, मुंडाओं एवं सेल प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस त्रिपक्षीय वार्ता के जरिये विवाद को समाप्त करने का प्रयास होगा. इस मामले को लेकर मनोहरपुर के अंचल अधिकारी ने सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम, छोटानागरा की मुखिया, जोजोगुटु, कुदलीबाद, उसरुईयां, कुलाईबुरू, थोलकोबाद, नयागांव, बिटकिलसोय, समता, सागजोडी, दीघा, राजाबेड़ा, तेंतलीघाट, होलोंगउली, बहदा, छोटानागरा, सोनापी, जामकुंडिया आदि गांवों के मुंडाओं को पत्र लिखा है. इसमें कहा है कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड में हो रही बहाली में स्थानीय को प्राथमिकता नही देने एवं अन्य मामलों पर विमर्श हेतु 28 अगस्त को जगन्नाथपुर एसडीओ की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय बैठक होगी, इस बैठक में सभी भाग लें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sharp-shooter-w-mishra-wanted-in-many-cases-arrested/">जमशेदपुर

: कई मामलों में वांछित शार्प शूटर डब्ल्यू मिश्रा गिरफ्तार

एसडीपीओ के साथ वार्ता रही बेनतीजा

इधर, इस मामले को लेकर किरीबुरू के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मानकी लागुड़  देवगम, छोटानागरा के मुंडा बिनोद बारीक, बामिया माझी, राजेश सांडिल आदि के साथ बैठक की. सभी से उन्होंने इस आंदोलन को वापस लेने की अपील की. हालांकि इस वार्ता में सेल प्रबंधन की तरफ से कोई भी पदाधिकारी नहीं थे, इस कारण कोई नतीजा नहीं निकला. अब सबकी नजर 28 अगस्त की वार्ता पर टिकी है. मानकी लागुड़ा देवगम ने 28 अगस्त को जगन्नाथपुर में आयोजित बैठक में मुंडाओं के साथ शामिल होने की बात कही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही