Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर थाना के नये थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने कहा कि अपने थाना क्षेत्र के सभी धर्म व समुदाय, मानकी मुंडा, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल व संबंधन स्थापित कर थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त व शांति का बेहतर माहौल देने का प्रयास करुंगा. सबको न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के माफियाओं, अपराधियों व समाज की शांति व्यवस्था को खराब करने वाले के साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी. समाज के सभ्य लोगों के साथ निरंतर बैठक कर हर समस्या का समाधान करने का निरंतर प्रयास किया जाएगा. उन्होंने जनता से जरूरी सूचना देने की अपील की ताकि समय रहते अपराध को रोकते हुये अपराधियों को पकड़ा जा सके. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-40th-anniversary-of-rda-organization-was-celebrated-in-sorodabar-village/">घाटशिला
: सोरोडाबर गांव में आरडीए संस्था का 40 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया [wpse_comments_template]
: सोरोडाबर गांव में आरडीए संस्था का 40 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया [wpse_comments_template]
Leave a Comment